होम / राजधानी दिल्ली सहित इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी, जानें आज के मौसम का हाल

राजधानी दिल्ली सहित इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी, जानें आज के मौसम का हाल

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : July 27, 2023, 9:56 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Weather Forecast, नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में इन दिनों लगातार बारिश देखने को मिल रही है। राजधानी दिल्ली में बीते दिन 26 जुलाई को भारी बारिश देखने को मिली। जिसके चलते दिल्लीवासियों को उमसभरी गर्मी से राहत मिल गई है। बारिश के बाद दिल्ली का मौसम सुहाना हो गया है। IMD ने दिल्ली-NCR में आज भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने अन्य राज्यों में जैसे तटीय आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना को लेकर भी चेतावनी जारी की है। इन राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा दक्षिण भारत के कई इलाकों में हल्की बारिश आशंका जताई गई है।

राजधानी दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

IMD ने आज दिल्ली में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। जानकारी के अनुसार, राजधानी दिल्ली में 28 जुलाई से 1 अगस्त तक बारिश की संभावना है। इस दौरान दिल्ली में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश देखने को मिल सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के बीच देखने को मिल सकती है। दिल्ली में अभी भी यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। वहीं हिंडन नदी का पानी भी नोएडा और ग्रेटर नोएडा में लोगों की मुसीबत बना हुआ है।

देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल

भारतीय मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अगले 3 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 4 दिनों की बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। वहीं पंजाब और हरियाणा में भी अगले 3 से 4 दिनों तक बारिश की आशंका है। पूर्वी और पश्चिम उत्तर प्रदेश सहित राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी भागों में बारिश की संभावना जताई गई है। शुक्रवार से रविवार तक पूर्वी उतत्र प्रदेश में बारिश की उम्मीद है। इसके अलावा बुधवार और गुरुवार को विदर्भ में अत्यधिक बारिश की संभावना है। बुधवार से शनिवार तक मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा के घाटों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान मध्य महाराष्ट्र में भारी से भी अत्यधिक भारी बारिश दर्ज की जाएगी। IMD ने बताया कि 26 से 28 जुलाई तक पश्चिम बंगाल के हिमालयी क्षेत्र में बिहार और झारखंड बारिश होने की आशंका है।

Also Read: 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT