<
Categories: देश

रिश्तेदारों को वंदे भारत में छोड़ने गए थे 13 लोग, लगा 36 हजार का जुर्माना; मामले ने इंटनेट पर मचाया तहलका

Vande Bharat Fine:वाराणसी से नई दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस में रिश्तेदारों को विदा करने पहुंचे 13 लोगों को ऑटोमैटिक दरवाजे बंद होने की वजह से 150 किलोमीटर दूर इटावा तक जाना पड़ा और जिसके बाद रेलवे ने उनसे कुल 36,140 रुपये वसूले.

Vande Bharat Fine: वाराणसी से नई दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां रिश्तेदारों को ट्रेन में बैठाने और उनका सामान रखने गए 13 लोग खुद ही ट्रेन में सफर करने लगे. दरअसल, ट्रेन के ऑटोमैटिक दरवाजे बंद हो जाने की वजह से वे समय रहते नीचे नहीं उतर पाए. इसके बाद ट्रेन उन्हें लेकर करीब 150 किलोमीटर दूर इटावा पहुंच गई. इस समूह में 12 वयस्क और एक बच्चा शामिल था. रेलवे अधिकारियों ने इन सभी से किराया और जुर्माने के रूप में कुल 36,140 रुपये वसूले.

कानपुर सेंट्रल पर सिर्फ 4 मिनट रुकी थी ट्रेन

यह घटना 15 नवंबर की बताई जा रही है. वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22415) सुबह 9:26 बजे कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंची थी. ट्रेन को यहां से सुबह 9:30 बजे रवाना होना था.इस दौरान कानपुर के अलग-अलग इलाकों से आए कुछ लोग अपने रिश्तेदारों को ट्रेन में बैठाने पहुंचे थे. वे बिना यात्रा टिकट या प्लेटफॉर्म टिकट के ट्रेन के कोच में दाखिल हो गए. उनका मकसद रिश्तेदारों को सामान रखने और सीट पर व्यवस्थित होने में मदद करना था. उन्हें उम्मीद थी कि ट्रेन रवाना होने से पहले वे प्लेटफॉर्म पर वापस आ जाएंगे.हालांकि, इससे पहले ही वंदे भारत के ऑटोमैटिक दरवाजे बंद हो गए. दरवाजे बंद होने के कारण सभी लोग ट्रेन के अंदर ही फंस गए.

इमरजेंसी चेन खींचने की भी कोशिश की

जब लोगों को एहसास हुआ कि ट्रेन चलने वाली है, तो उन्होंने नीचे उतरने की कोशिश की. ट्रेन चलने के बाद कुछ लोगों ने इमरजेंसी चेन खींचने का भी प्रयास किया, लेकिन ट्रेन नहीं रुकी. इसके बाद वंदे भारत अपने अगले निर्धारित स्टेशन इटावा की ओर रवाना हो गई.कानपुर से इटावा की दूरी करीब 150 किलोमीटर है. इस तरह रिश्तेदारों को विदा करने आए 13 लोगों को मजबूरी में ट्रेन से इतना लंबा सफर करना पड़ा.

इटावा में उतारे गए 13 लोग, वसूले गए 36,140 रुपये

ट्रेन में बिना वैध टिकट यात्रा कर रहे लोगों की जानकारी मिलने के बाद ट्रेन स्टाफ ने रेलवे अधिकारियों को सूचना दी. इसके बाद टुंडला कंट्रोल रूम को मामले से अवगत कराया गया. कंट्रोल रूम के निर्देश पर ट्रेन को इटावा जंक्शन पर निर्धारित समय से अलग रोकने का फैसला लिया गया. यहां रेलवे अधिकारियों और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों ने सभी 13 लोगों को ट्रेन से उतार लिया और आरपीएफ पोस्ट पर ले गए.

आरपीएफ इंस्पेक्टर दिनेश कुमार सिंह के मुताबिक, बिना प्लेटफॉर्म टिकट के स्टेशन परिसर और ट्रेन में प्रवेश करने तथा हंगामा करने के कारण 12 वयस्कों से 3,000 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से कुल 36,000 रुपये वसूले गए. इसके अलावा किराया और अन्य शुल्क मिलाकर कुल वसूली 36,140 रुपये रही. रकम जमा करने के बाद सभी को जाने दिया गया. साथ ही भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने की चेतावनी भी दी गई.

ट्रेन में चढ़ने के लिए प्लेटफॉर्म टिकट जरूरी नहीं, यात्रा टिकट अनिवार्य

इस घटना के बाद रेलवे ने यात्रियों के साथ आने वाले लोगों के लिए जरूरी नियमों की याद दिलाई है. रेलवे स्टेशन पर किसी रिश्तेदार को छोड़ने या लेने जाने वाले लोगों को वैध प्लेटफॉर्म टिकट लेना चाहिए. प्लेटफॉर्म टिकट के जरिए स्टेशन के निर्धारित प्लेटफॉर्म क्षेत्रों में प्रवेश किया जा सकता है, लेकिन यह ट्रेन में सफर करने की अनुमति नहीं देता. ट्रेन में यात्रा करने के लिए वैध यात्रा टिकट होना अनिवार्य है. वंदे भारत जैसी ट्रेनों में सुरक्षा और परिचालन व्यवस्था के तहत ऑटोमैटिक दरवाजे लगे होते हैं. ट्रेन के रवाना होने से पहले ये दरवाजे बंद हो जाते हैं. ऐसे में बिना यात्रा टिकट ट्रेन में चढ़ने वाले लोगों को अनधिकृत यात्री माना जा सकता है और उन पर रेलवे के नियमानुसार किराया और जुर्माना लगाया जा सकता है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

IND vs NZ: वनडे से बिल्कुल अलग टीम उतारेंगे गिल, बुमराह की वापसी तय; दो विकेटकीपरों को मिल सकता है मौका

IND vs NZ 1st Test Playing 11: भारत और न्यूजीलैंड के पहले टेस्ट में टीम…

Last Updated: November 18, 2026 13:17:12 IST

CEO विवाद के बीच Nvidia की रिकॉर्ड कमाई, रेवेन्यू 103% उछलकर 115.8 अरब डॉलर पहुंचा, शेयरों में 4% की तेजी

Nvidia बोर्ड ने Jensen Huang की CEO पद पर वापसी से इनकार कर दिया है.…

Last Updated: November 18, 2026 12:31:03 IST

Who Is Lateef Bhat: कौन था लतीफ भट, जिसके खात्मे से कांप उठा लश्कर-ए-तैयबा? सुरक्षाबलों ने दिखाया जहन्नुम का रास्ता

Who Is Lateef Bhat: कुलगाम मुठभेड़ में लश्कर कमांडर लतीफ भट मारा गया, वह 11…

Last Updated: November 18, 2026 12:29:23 IST

OpenAI GPT-6.2 Astra और Sol रोलआउट जानें मॉडल के नए फीचर्स, जानें कौन सा मॉडल है बेस्ट, कैसे करें इस्तेमाल

OpenAI ने GPT-6.2 Astra और Sol रोलआउट किए हैं. जानें दोनों AI मॉडल में क्या…

Last Updated: November 18, 2026 12:19:17 IST

इमरजेंसी में कौन बनेगा आपका आर्थिक सहारा? पर्सनल लोन या क्रेडिट कार्ड, जानें किसमें है ज्यादा फायदा?

इमरजेंसी में पैसों की जरूरत हो तो पर्सनल लोन या क्रेडिट कार्ड में क्या चुनें?…

Last Updated: November 18, 2026 12:07:22 IST

BGMI 4.7 Update: आज से डाउनलोड करें नया अपडेट, Arctic Chronicles समेत मिलेंगे ये धांसू फीचर्स, जानें पूरा प्रोसेस

BGMI 4.7 Update: आज 18 नवंबर 2026 को रिलीज हो गया है. जानें Android और…

Last Updated: November 18, 2026 11:44:59 IST