<
Categories: देश

Who Is Lateef Bhat: कौन था लतीफ भट, जिसके खात्मे से कांप उठा लश्कर-ए-तैयबा? सुरक्षाबलों ने दिखाया जहन्नुम का रास्ता

Who Is Lateef Bhat: कुलगाम मुठभेड़ में लश्कर कमांडर लतीफ भट मारा गया, वह 11 नवंबर हमले का मास्टरमाइंड था, उस पर 15 लाख इनाम था, उसके खात्मे से लश्कर नेटवर्क को झटका लगा.

Who Is Lateef Bhat: जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है. कुलगाम जिले में सुबह-सुबह हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का खूंखार आतंकी कमांडर लतीफ भट मारा गया. बताया जा रहा है कि लतीफ भट कुलगाम में 11 नवंबर को हुए हमले का मुख्य साजिशकर्ता था. सुरक्षा बल लंबे समय से उसकी तलाश कर रहे थे. उसके मारे जाने को कश्मीर घाटी में लश्कर-ए-तैयबा के नेटवर्क के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.

15 लाख रुपये का था इनाम

लतीफ भट पर सुरक्षा एजेंसियों ने 15 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. वह अपनी पहचान छिपाकर आम लोगों के बीच आसानी से घुल-मिल जाता था. जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में छोटे हमलों को अंजाम देने के बाद वह सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचने में कामयाब हो जाता था. यही वजह थी कि उसे पकड़ना सुरक्षा बलों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था. उसके मारे जाने से आतंकियों के स्थानीय नेटवर्क को कमजोर करने में मदद मिलने की उम्मीद है.

नवंबर 2020 में छोड़ा था घर

लतीफ भट मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले का रहने वाला था. उसका परिवार ख्रेवन चादर गांव में रहता है. जानकारी के मुताबिक, उसने नवंबर 2020 में अपना घर छोड़ दिया था और इसके बाद लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हो गया. धीरे-धीरे उसने संगठन में अपनी जगह मजबूत कर ली और घाटी में कई आतंकी गतिविधियों में शामिल हो गया.

कई हमलों में शामिल होने का आरोप

लतीफ भट पर जुलाई में प्रवासी मजदूरों की हत्या समेत कई हमलों में शामिल होने का आरोप था. इसके अलावा किश्तवाड़ जिले में दो पुलिस अधिकारियों की हत्या की घटना में भी उसका नाम सामने आया था. ये पुलिस अधिकारी सेना में शामिल होने के लिए लौट रहे थे. सुरक्षा एजेंसियां लंबे समय से उसकी गतिविधियों और स्थानीय नेटवर्क पर नजर रख रही थीं.

दो दिन पहले भी मुठभेड़ से बचकर निकला था आतंकी

बताया जा रहा है कि दो दिन पहले कुलगाम में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. इस दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया था. मुठभेड़ में लतीफ भट का साथी उमर वसीम डार मारा गया, जबकि लतीफ भट मौके से भागने में सफल रहा था. इसके बाद सुरक्षा बलों ने उसकी तलाश तेज कर दी थी. लगातार चलाए जा रहे तलाशी अभियान के बाद आखिरकार उसे मुठभेड़ में मार गिराया गया.

ये भी पढ़ें :  Watch Video: ‘उसका वादा किया…’, मुठभेड़ से ठीक पहले वीडियो कॉल पर लश्कर कमांडर लतीफ भट ने क्या कहा? वायरल वीडियो से पाकिस्तान में हड़कंप

टीआरएफ के नाम पर भी करता था आतंकी गतिविधियां

लश्कर-ए-तैयबा अपने प्रॉक्सी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के नाम से भी आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता रहा है. सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, इस संगठन का इस्तेमाल घाटी में आतंकी नेटवर्क को सक्रिय रखने के लिए किया जाता है. लतीफ भट के जरिए स्थानीय नेटवर्क को मजबूत करने की कोशिश की जा रही थी. उसके मारे जाने के बाद पूरे जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. मुठभेड़ स्थल के आसपास घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि इलाके में मौजूद अन्य आतंकियों और उनके मददगारों का पता लगाया जा सके.

ये भी पढ़ें : Watch Video: जिस घर में दाऊद ने रची थी मुंबई को दहलाने की साजिश, अब वो होगा जमींदोज! जानिए क्यों मशहूर हुआ मुंबई का भिंडी बाजार?

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

OpenAI GPT-6.2 Astra और Sol रोलआउट जानें मॉडल के नए फीचर्स, जानें कौन सा मॉडल है बेस्ट, कैसे करें इस्तेमाल

OpenAI ने GPT-6.2 Astra और Sol रोलआउट किए हैं. जानें दोनों AI मॉडल में क्या…

Last Updated: November 18, 2026 12:19:17 IST

इमरजेंसी में कौन बनेगा आपका आर्थिक सहारा? पर्सनल लोन या क्रेडिट कार्ड, जानें किसमें है ज्यादा फायदा?

इमरजेंसी में पैसों की जरूरत हो तो पर्सनल लोन या क्रेडिट कार्ड में क्या चुनें?…

Last Updated: November 18, 2026 12:07:22 IST

BGMI 4.7 Update: आज से डाउनलोड करें नया अपडेट, Arctic Chronicles समेत मिलेंगे ये धांसू फीचर्स, जानें पूरा प्रोसेस

BGMI 4.7 Update: आज 18 नवंबर 2026 को रिलीज हो गया है. जानें Android और…

Last Updated: November 18, 2026 11:44:59 IST

बेटी की मौत के बाद भड़का मायका! ससुराल के गेट पर ही जला दिया शव, इंसाफ की गुहार लगा रहा परिवार

Bihar News: मुजफ्फरपुर में विवाहिता विभा ठाकुर की संदिग्ध मौत के बाद मायके वालों ने…

Last Updated: November 18, 2026 11:34:46 IST

Crystal Crop Protection IPO: पहले दिन शुरुआती घंटों में 0.02 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP दे रहा है ₹291 पर लिस्टिंग का संकेत

क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन का ₹455.49 करोड़ का IPO खुल गया है. ₹19 का GMP करीब…

Last Updated: November 18, 2026 11:34:54 IST