Live TV
Search
Home > देश > Vande Bharat Sleeper: 24 कोच वाली ट्रेन में सफर होगा और आरामदायक, राजधानी एक्सप्रेस को देगी टक्कर; जानें खूबियां

Vande Bharat Sleeper: 24 कोच वाली ट्रेन में सफर होगा और आरामदायक, राजधानी एक्सप्रेस को देगी टक्कर; जानें खूबियां

Vande Bharat Sleeper: वंदे भारत ट्रेन तो काफी पहले शुरु हो चुकी हैं और अब सरकार वंदे भारत स्लीपर को जल्द लंबे रूट पर चलाने की तैयारी है. इस दौरान यात्रियों को काफी सुविधाएं भी मिलेंगी और ये वंदे भारत पहली वाली के मुताबिक काफी अलग होने वाली है.

Written By:
Last Updated: October 12, 2026 19:15:16 IST

Mobile Ads 1x1

Vande Bharat Sleeper: भारतीय रेलवे लंबी दूरी की यात्रा को अधिक आरामदायक बनाने के लिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का बड़ा वर्जन तैयार कर रहा है. 16 कोच वाली ट्रेन के बाद अब 24 डिब्बों वाली नई वंदे भारत स्लीपर लाने की योजना है. इसमें यात्रियों की सुविधा के लिए आधुनिक इंतजामों के साथ पूरी तरह वातानुकूलित पैंट्री कार भी दी जाएगी. इस ट्रेन को खास तौर पर उन व्यस्त रेल मार्गों के लिए तैयार किया जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में लोग लंबी दूरी का सफर करते हैं.

कितने यात्री कर सकेंगे सफर?

नई ट्रेन में कुल 24 डिब्बे होंगे. इनमें 17 कोच एसी थर्ड क्लास, पांच एसी सेकंड क्लास, एक एसी फर्स्ट क्लास और एक वातानुकूलित पैंट्री कार शामिल होगी. मौजूदा 16 कोच वाली वंदे भारत स्लीपर में करीब 823 यात्रियों के सफर करने की क्षमता बताई गई है. वहीं नए वर्जन में लगभग 1,224 यात्री यात्रा कर सकेंगे. इस ट्रेन का निर्माण इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF), चेन्नई और BEML, बेंगलुरु मिलकर कर रहे हैं. रिपोर्टों के मुताबिक, रेलवे ऐसी 50 ट्रेनसेट तैयार करने की दिशा में काम कर रहा है. पहले मॉडल को तैयार करने का लक्ष्य साल के अंत तक रखा गया है.

मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

नई वंदे भारत स्लीपर में लंबी यात्रा के दौरान खाने-पीने की व्यवस्था बेहतर बनाने पर जोर दिया गया है. पैंट्री कार के अलावा कोच में छोटी पैंट्री और चादर-तौलिया रखने तथा यात्रियों तक पहुंचाने के लिए अलग जगह की व्यवस्था होगी. ट्रेन में आधुनिक सस्पेंशन सिस्टम दिया जाएगा, जिससे सफर के दौरान झटके कम महसूस हों. डिब्बों के बीच आने-जाने के लिए सेंसर से चलने वाले स्लाइडिंग दरवाजे होंगे. यात्रियों को बर्थ पर रीडिंग लाइट, USB चार्जिंग पोर्ट और आरामदायक कुशन जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी. एसी फर्स्ट क्लास में गर्म पानी से नहाने की सुविधा देने की भी योजना है. सुरक्षा के लिहाज से ट्रेन में कवच सिस्टम, CCTV कैमरे, आग से बचाव के उपकरण और टक्कर के असर को कम करने वाले क्रैश बफर जैसे इंतजाम शामिल होंगे.

किन रूटों पर चल सकती है ट्रेन?

24 कोच वाली वंदे भारत स्लीपर को 1,500 से 2,000 किलोमीटर तक की दूरी वाले व्यस्त मार्गों पर चलाने की योजना है. इससे राजधानी एक्सप्रेस जैसी लंबी दूरी की ट्रेनों को आधुनिक विकल्प मिल सकता है. दिल्ली-पटना, दिल्ली-गुवाहाटी और दिल्ली-वाराणसी जैसे मार्गों पर भी वंदे भारत स्लीपर चलाने की संभावनाएं जताई गई हैं. हालांकि इन रूटों पर संचालन की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार करना होगा.

वंदे भारत स्लीपर कब शुरू हुई?

देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को 17 जनवरी 2026 को हावड़ा से गुवाहाटी के कामाख्या मार्ग के लिए हरी झंडी दिखाई गई थी. करीब 968 किलोमीटर का यह सफर लगभग 14 घंटे में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया. वहीं, पहली चेयर कार वंदे भारत ट्रेन फरवरी 2019 में नई दिल्ली-वाराणसी मार्ग पर शुरू हुई थी.

MORE NEWS