Moradabad Viral Video: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सड़क पर हुए एक विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में बुर्का पहनी एक महिला और एक युवक के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस होती दिखाई दे रही है. इस दौरान महिला अचानक युवक को थप्पड़ मार देती है. युवक उसे समझाने की कोशिश करता नजर आता है, लेकिन विवाद शांत होने के बजाय बढ़ता दिखाई देता है. आखिरकार वहां मौजूद लोग महिला को ई-रिक्शा में बैठाकर ले जाते हैं.
बीच सड़क पर शुरू हुई कहासुनी, महिला ने जड़ दिया थप्पड़
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर बुर्का पहनी महिला और युवक के बीच किसी बात को लेकर बहस हो रही है. युवक महिला को समझाने की कोशिश करता है, लेकिन वह उसकी बात सुनने को तैयार नहीं दिखती. इसी बीच महिला गुस्से में युवक को थप्पड़ मार देती है. अचानक हुए इस घटनाक्रम को देखकर आसपास मौजूद लोग भी वहां रुक जाते हैं.