Hindi News / Indianews / 29 Cm Crorepatis Out Of 30 Are Crorepati Says Adr Report

29 CM Crorepatis: देश के 30 में 29 मुख्यमंत्री करोड़पति, ममता बनर्जी की संपत्ति सबसे कम, पढ़े पूरी रिपोर्ट

29 CM Crorepatis: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) द्वारा विश्लेषण किए गए चुनावी हलफनामों के अनुसार, देश के कुल 30 मुख्यमंत्रियों में से 29 करोड़पति हैं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के पास सबसे ज्यादा 510 करोड़ रुपये की संपत्ति है। सबसे ज्याद संपत्ति जगन के पास सबसे कम संपत्ति ममता बनर्जी की […]

BY: Roshan Kumar • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

29 CM Crorepatis: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) द्वारा विश्लेषण किए गए चुनावी हलफनामों के अनुसार, देश के कुल 30 मुख्यमंत्रियों में से 29 करोड़पति हैं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के पास सबसे ज्यादा 510 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

  • सबसे ज्याद संपत्ति जगन के पास
  • सबसे कम संपत्ति ममता बनर्जी की
  • 13 मुख्यमंत्री पर अपराधिक मामले दर्ज 

एडीआर ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास सबसे कम करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति है। एडीआर और इलेक्शन वॉच (न्यू) ने कहा कि वे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सभी 30 मौजूदा मुख्यमंत्रियों के शपथ पत्र का विश्लेषण करने के बाद इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं।

‘पहले की सरकारें ऐसे लोगों को…’, तहव्वुर राणा को लेकर ये क्या बोल गए मनोज तिवारी, सुन उखड़ जाएगी कांग्रेस!

29 CM Crorepatis

जम्मू- कश्मीर में सीएम नहीं

रिर्पोट में 28 राज्यों के मुख्यमंत्री हैं और दो केंद्र शासित प्रदेशों ( दिल्ली और पुडुचेरी) के भी मुख्यमंत्री शामिल है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू- कश्मीर में वर्तमान में कोई मुख्यमंत्री नहीं है। विश्लेषण किए गए 30 मुख्यमंत्रियों में से 29 (97 प्रतिशत) करोड़पति हैं, जिनकी औसत संपत्ति 33.96 करोड़ रुपये प्रति मुख्यमंत्री है।

13 पर गंभीर मामले दर्ज

एडीआर रिपोर्ट के अनुसार, 30 मुख्यमंत्रियों में से 13 (43 प्रतिशत) पर हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण और आपराधिक धमकी से संबंधित गंभीर आपराधिक मामलों दर्ज है। गंभीर आपराधिक मामले पांच साल से अधिक कारावास के साथ गैर-जमानती अपराध हैं।

ममता बनर्जी की संंपत्ति सबसे कम

संपत्ति के मामले में शीर्ष तीन मुख्यमंत्रियों में आंध्र प्रदेश के जगन मोहन रेड्डी (510 करोड़ रुपये से अधिक), अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू (163 करोड़ रुपये से अधिक) और ओडिशा के नवीन पटनायक (63 करोड़ रुपये से अधिक) हैं।

सबसे कम घोषित संपत्ति वाले तीन सीएम, पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी (15 लाख रुपये से अधिक), केरल के पिनाराई विजयन (1 करोड़ रुपये से अधिक) और हरियाणा के मनोहर लाल (1 करोड़ रुपये से अधिक) शामिल है। वही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दिल्ली के अरविंद केजरीवाल दोनों के पास 3 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है।

यह भी पढ़े-

Tags:

adrAndhra PradesharvindArvind KejriwalMamata BanerjeeNitish KumarPinarayi Vijayanpuducherry
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue