होम / Manmohan Singh: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह समेत 5 सांसद होंगे रिटायर, राज्यसभा से 49 सांसदों का कार्यकाल खत्म

Manmohan Singh: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह समेत 5 सांसद होंगे रिटायर, राज्यसभा से 49 सांसदों का कार्यकाल खत्म

Raunak Kumar • LAST UPDATED : April 3, 2024, 4:27 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Manmohan Singh: लोकसभा चुनाव से पहले राज्यसभा से मंगलवार (2 अप्रैल) को 49 सांसदों का कार्यकाल खत्म हो गया। वहीं, बुधवार (3 अप्रैल) को देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत 5 और सांसद रिटायर होंगे। जिसके बाद उच्च सदन से कुल 54 सांसद रिटायर हो जाएंगे। बता दें कि, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने राज्यसभा में 33 वर्ष की लंबी पारी खेली है। वह पहली बार साल 1991 में राज्यसभा सदस्य बने थे। वहीं साल 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे थे। दरअसल राजयसभा से रिटायर होने वाले कुछ सांसद आगामी लोकसभा चुनाव में खड़े हो रहे हैं तो कई सांसदों की राज्यसभा में वापसी भी होगी।

इनका भी कार्यकाल हो रहा खत्म

बता दें कि, मंगलवार (2 अप्रैल) को स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, पशुपालन और मत्स्य पालन मंत्री पुरषोत्तम रूपाला, विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, सूक्ष्म, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चंद्रशेखर, सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन राज्यसभा से रिटायर हो गए। इसके साथ ही पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का कार्यकाल 3 अप्रैल को खत्म हो रहा है।

IPL 2024 Points Table: लखनऊ बनाम बैंगलोर मैच के बाद अंक तालिका में हुआ उलटफेर, जानें ताजा अपडेट

कई संसद लड़ रहे लोकसभा चुनाव

बता दें कि, राज्य सभा से रिटायर होने वाले भाजपा के अनिल बलूनी उत्तराखंड की गढ़वाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद जया बच्चन का भी कार्यकाल समाप्त हो गया। परंतु वह दोबारा राज्यसभा में लौटेंगी। दरअसल, सपा ने उन्हें राज्यसभा के लिए नामित किया है। वहीं, भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का भी राज्यसभा कार्यकाल खत्म हो रहा है। लेकिन, पार्टी ने उन्हें दोबारा उच्च सदन के लिए नामांकित नहीं किया है।

YouTube Music Web Version: अब यूजर्स ऑफलाइन डाउनलोड का उठा सकेंगे फायदा, यूट्यूब म्यूजिक ने वेब यूजर्स के लिए लाया ये प्लान

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT