होम / कोरोना कहर से थोड़ी राहत! 24 घंटे में 6,660 मामले दर्ज, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई कम

कोरोना कहर से थोड़ी राहत! 24 घंटे में 6,660 मामले दर्ज, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई कम

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : April 25, 2023, 1:11 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), Coronavirus Cases in India, दिल्ली: देश में कोरोना वायरस की रफ्तार अब धीरे-धीरे कम होती हुई दिख रही है। बीते कुछ दिनों से कोरोना ने लोगों में गर का माहौल बना रखा था। मगर आज देश को कोरोना महामारी से थोड़ी राहत मिली है। आज मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को भारत में बीते 24 घंटे में 6,660 नए कोविड-19 के केस दर्ज हुए हैं। जबकि सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 63,380 हो गई है।

24 घंटे में 24 मरीजों की मौत

आज मंगलवार की सुबह 8 बजे स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा कोरोना के साझा किए गए आंकड़ों में जानकारी दी गई है कि देश में बीते 24 घंटे में कोरोना से 24 मरीजों की मौत हुई है। जिसके बाद देश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,369 हो चुकी है। जिसमें केवल केरल के नौ लोग शामिल हैं। वहीं देश में दैनिक संक्रमण दर 3.52 फीसदी और साप्ताहिक दर 5.42 फीसदी है। अब तक देश में कोविड-19 के 4.49 करोड़ मामले दर्ज किए जा चुके हैं। जो कि कुल मामलों का 0.15 फीसदी है।

देश में राष्ट्रीय दर 98.67 फीसदी

वहीं देश में कोरोना मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.67 फीसदी है। अब तक देश में कुल 4,48,69,68 लोग संक्रमण से ठीक हो गए हैं। जबकि भारत में मृत्यु दर 1.18 परसेंट है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देश में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत कोरोना वायरस रोधी टीकों की अभी तक 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। वहीं कोविड के सक्रिय मामलों में अब कुल संक्रमणों का 0.14 फीसदी शामिल है। जबकि राष्ट्रीय वसूली दर 98.67 फीसदी है।

देखें कब कितने मामले हुए दर्ज

7 अगस्त 2020 को कोविड-19 के मरीजों की संख्या 20 लाख थी। जबकि 23 अगस्त 2020 को संख्या बढ़कर 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को कोरोना के मरीजों की संख्या 40 लाख से ज्यादा हो गई थी। 16 सितंबर 2020 को देश में कोरोना के कुल मामले 50 लाख हो गए थे। वहीं 28 सितंबर 2020 को कोविड के 60 लाख केस, 11 अक्टूबर 2020 को कोरोना के कुल 70 लाख मामले, 29 अक्टूबर 2020 को देश में कोरोना वायरस के 80 लाख मामले और 20 नवंबर को कोविड के मामले 90 लाख के पार चले गए थे। 19 दिसंबर 2020 को देश में ये मामले एक करोड़ से भी ज्यादा हो गए थे। वहीं संक्रमितों की संख्या चार मई 2021 को 2 करोड़ और 23 जून 2021 को कोरोना के 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी। वहीं पिछले साल 25 जनवरी को देश में कोविड संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार चले गए थे।

Also Read: बिहार में बंद मकान में हुआ भीषण धमाका, जमींदोज हुईं कमरे की दीवारें

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT