<
Categories: देश

8th Pay Commission: महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के बीच फिटमेंट फैक्टर पर नजर, कर्मचारियों की सैलरी पर टिकी निगाहें

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की उम्मीदें बढ़ती जा रही हैं. DA बढ़ोतरी के बीच अब फिटमेंट फैक्टर और वेतन में बड़े बदलाव की मांग कर रहे हैं.

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की उम्मीदें बढ़ती जा रही हैं. महंगाई भत्ते (DA) में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बीच कर्मचारी संगठन अब ज्यादा फिटमेंट फैक्टर और वेतन में बड़े बदलाव की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि बढ़ती महंगाई के असर को देखते हुए नए वेतन ढांचे में ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की आर्थिक स्थिति बेहतर हो सके.

जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय 8वें वेतन आयोग की समिति ने 8 अक्टूबर को बेंगलुरु में बैठक की. अब आयोग की अगली अहम बैठक 22 और 23 अक्टूबर को मुंबई में प्रस्तावित है. आयोग के गठन के बाद से समिति देश के अलग-अलग हिस्सों में बैठकें कर कर्मचारी संगठनों और अन्य पक्षों के सुझाव सुन रही है. इन बैठकों में दिल्ली, लद्दाख, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी सहित कई जगहों पर चर्चा हुई है.

क्यों बढ़ी फिटमेंट फैक्टर की मांग?

कर्मचारी संगठनों का कहना है कि पिछले कुछ सालों में महंगाई भत्ते में हुई बढ़ोतरी से रोजमर्रा के खर्चों पर पड़ने वाले दबाव का अंदाजा लगाया जा सकता है. कॉन्फेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉइज एंड वर्कर्स (CCGEW) के मुताबिक, DA जुलाई 2023 में 46 फीसदी था. इसके बाद यह जनवरी 2024 में 50 फीसदी, जुलाई 2024 में 53 फीसदी, जनवरी 2025 में 55 फीसदी, जुलाई 2025 में 58 फीसदी और जनवरी 2026 में 60 फीसदी हो गया.  DA में यह बढ़ोतरी कर्मचारियों के लिए महंगाई के असर को कम करने के लिहाज से अहम है. कर्मचारी संगठनों की मांग है कि अगले वेतन संशोधन में भी महंगाई के प्रभाव को ध्यान में रखा जाए. हालांकि, DA में बढ़ोतरी और नए वेतन ढांचे में मिलने वाले वास्तविक लाभ का आकलन आयोग की सिफारिशों और सरकार के फैसले के बाद ही किया जा सकेगा.

क्या होता है फिटमेंट फैक्टर?

फिटमेंट फैक्टर वह गुणक है, जिसका इस्तेमाल नए वेतन ढांचे में मौजूदा मूल वेतन के आधार पर संशोधित मूल वेतन तय करने के लिए किया जाता है. आसान भाषा में कहें तो यह वेतन संशोधन का एक अहम आधार होता है. 7वें वेतन आयोग ने 2.57 फिटमेंट फैक्टर की सिफारिश की थी. वहीं 6वें वेतन आयोग में 1.86 का फिटमेंट फैक्टर अपनाया गया था. अब 8वें वेतन आयोग के सामने कर्मचारी संगठनों ने इससे ज्यादा फिटमेंट फैक्टर की मांग रखी है. हालांकि, अभी आयोग की ओर से अंतिम फिटमेंट फैक्टर तय नहीं किया गया है.

69,000 रुपये न्यूनतम वेतन की मांग

अलग-अलग कर्मचारी संगठनों ने 8वें वेतन आयोग के सामने अपनी मांगें रखी हैं. नेशनल काउंसिल-जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) के कर्मचारी पक्ष ने 3.833 फिटमेंट फैक्टर के साथ न्यूनतम मूल वेतन 69,000 रुपये करने का प्रस्ताव दिया है. वहीं, भारत पेंशनर्स समाज ने 3.83 फिटमेंट फैक्टर की मांग की है. सर्वे ऑफ इंडिया मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन ने 3.61 फिटमेंट फैक्टर का प्रस्ताव रखा है. ये सभी संगठन चाहते हैं कि नए वेतन ढांचे में कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की जरूरतों तथा महंगाई के असर को ध्यान में रखा जाए. 

DA को बेसिक सैलरी में मिलाने का प्रस्ताव

फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने के अलावा कुछ कर्मचारी संगठनों ने महंगाई भत्ते (DA) को मूल वेतन में मिलाने और नियमित अंतराल पर वेतन की समीक्षा करने का सुझाव दिया है. फेडरेशन ऑफ नेशनल पोस्टल ऑर्गेनाइजेशन्स (FNPO) ने एक स्थायी वेतन समीक्षा निकाय बनाने का प्रस्ताव रखा है. इस सुझाव के मुताबिक, जब DA या पेंशनभोगियों को मिलने वाली महंगाई राहत (DR) 50 फीसदी तक पहुंच जाए, तो यह निकाय संशोधित फिटमेंट फैक्टर की सिफारिश कर सकता है. इसके अलावा, DA या DR 25 फीसदी से ज्यादा होने पर उसे मूल वेतन में शामिल करने का सुझाव भी दिया गया है.

ये भी पढ़ें: EPFO ​​ने EPS पात्रता स्पष्ट की: 25,000 रुपये की वेतन सीमा वृद्धि के लिए कौन-से कर्मचारी पात्र हैं, देखें पूरी जानकारी

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

क्रिकेट से बॉलीवुड तक कमाई, अब रियल एस्टेट में विराट-अनुष्का का बड़ा निवेश, जानें कितने करोड़ में खरीदी प्रॉपर्टी

Virat Kohli real estate investments: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अभिनेत्री के माता-पिता के…

Last Updated: October 12, 2026 19:02:38 IST

Cancer Medicine Price: कैंसर की महंगी दवाओं पर लगेगी लगाम! सरकार तय करेगी मुनाफे की सीमा, मरीजों को मिलेगी राहत

Cancer Medicine Price: कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का इलाज कराना काफी महंगा हो गया है.…

Last Updated: October 12, 2026 18:30:00 IST

Tushar Deshpande Hat-Trick: रणजी ट्रॉफी में 7 ओवर में 5 विकेट, चंडीगढ़ की टीम 78 रन पर ढेर

Tushar Deshpande Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी 2026-27 में मुंबई के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने…

Last Updated: October 12, 2026 17:35:41 IST

Who Was Madhu Kambikar: 73 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, लावणी और मराठी सिनेमा में बिखेरा अभिनय का जादू

Madhu Kambikar death: मराठी अभिनेत्री और मशहूर लावणी डांसर मधु कांबीकर का 73 साल की…

Last Updated: October 12, 2026 18:50:17 IST

Baglamukhi Temple: मां बगलामुखी के दरबार पहुंचे सुरेश रैना, पत्नी प्रियंका और परिवार के साथ लिया आशीर्वाद

Suresh Raina Maa Baglamukhi Temple: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने शारदीय नवरात्र…

Last Updated: October 12, 2026 17:02:42 IST

शिव मंदिर में पूजा कर रही थी नाबालिग, तभी वहां पहुंचा युवक और फिर… CCTV में कैद हुई शर्मनाक हरकत

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा…

Last Updated: October 12, 2026 17:02:25 IST