<

5 और 15 साल की उम्र में क्यों जरूरी है बायोमेट्रिक अपडेट? 30 सितंबर से पहले बाल आधार में ये काम जरूरी

Aadhaar Update Alert: आज के समय में चाहे बच्चे हों या बड़े हों, सबके लिए आधार कार्ड बहुत जरूरी है. हालांकि सरकार धीरे-धीरे नियमों में बदलाव कर रही है. इसी तरह बच्चों के आधार कार्ड क अपडेट को लेकर भी जानकारी दी गई है.

Aadhaar Update Alert for Children: वर्तमान समय में हर किसी की पहचान के लिए आधार कार्ज अनिवार्य हो गया है. बच्चे हों या बड़े हों, सभी को अपने हर छोटे से छोटे और बड़े से बड़े काम के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है. ये लोगों की पहचान के लिए एक महत्वपूर्ण सरकारी डॉक्यूमेंट है. इसके कारण आधार कार्ड में आपकी सभी जानकारियां अपडेट होनी जरूरी हैं. हाल ही में आधार कार्ड अपडेट को लेकर ही UIDAI की तरफ से जानकारी दी गई है कि सभी अभिभावकों को उनके बच्चों के आधार कार्ड को अप-टू-डेट रखना जरूरी है. इसके लिए उनका बायोमेट्रिक अपडेट करवाना जरूरी है.

क्यों जरूरी है बायोमेट्रिक अपडेट?

UIDAI के नियमों के अनुसार, बच्चों के लिए बनाए गए आधार कार्ड में दो बार बायोमेट्रिक अपडेट कराना जरूरी होता है. सबसे पहले 5 साल की उम्र में और दूसरी बार 15 साल की उम्र में अपडेट कराना जरूरी है. इस प्रोसेस को मैंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेट कहा जाता है. इसके तहत बच्चों के फोटो, फिंगरप्रिंट और आंखों की स्कैनिंग को दोबारा रजिस्टर कराया जाता है. UIDAI की तरफ से अकसर लोगों को सलाह दी जाती है कि अगर बच्चों का आधार कार्ड अपडेट नहीं किया जाता है, तो आगे चलकर उनकी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं के रजिस्ट्रेशन कराने में दिक्कत आ सकती है. इसके कारण समय रहते हुए 5 साल और 15 साल की उम्र पर आधार कार्ड में अपडेट जरूर कराएं. 

कितना होता है बायोमेट्रिक अपडेट का खर्च?

अगर आप अपने बच्चों के आधार कार्ड को अपडेट कराना चाहते हैं, तो 30 सितंबर 2026 तक बायोमेट्रिक अपडेट करवाने के लिए कोई चार्जेस नहीं लगते. हालांकि उसके बाद इसके लिए 125 रुपये का शुल्क लग सकता है. नियमों के अनुसार, पहली बार 5 से 7 साल के उम्र के बच्चे और दूसरी बाद 15 से 17 साल के बच्चे इसे मुफ्त में अपडेट करा सकते हैं. हालांकि अगर आप बायोमेट्रिक अपडेट कराते हैं, तो इसके लिए 125 रुपये का चार्ज लगता है. 

बाल आधार

बता दें कि 5 साल से कम उम्र के बच्चों के आधार कार्ड को बाल आधार कहा जाता है. इसके लिए उनसे बायोमेट्रिक डिटेल्स और आंखों का स्कैन नहीं कराया जाता है. इस आधार कार्ड को बनवाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ती है. इसके साथ ही माता-पिता में से किसी एक का आधार कार्ड लिंक कराना जरूरी होता है. 

कैसे कराएं बायोमेट्रिक अपडेट?

  • बच्चे का पुराना आधार कार्ड और माता-पिता के आधार कार्ड के साथ ही जरूरी दस्तावेज लेकर पास के आदार सेंटर जाना होगा.
  • इसके बाद बायोमेट्रिक प्रक्रिया यानी बच्चे के फिंगरप्रिंट और आंखों की स्कैनिंग के साथ ही नई फोटो ली जाएगी.
  • यहां आपको आधार कार्ड के लिए एक छोटा सा फॉर्म भरना होगा. इसमें बच्चों की जानकारी भरी जाती है और उन्हें वेरिफाई की जाती है.
  • आधार कार्ड को अपडेट करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको एक रसीद मिलेगी. इससे आप बाद में आधार अपडेट का स्टेटस चेक किया जा सकता है.
Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

24 गेंदों में 10 डॉट बॉल, दिए सिर्फ एक बाउंड्री और झटके 3 विकेट, GT के लिए संकट मोचक बने राशिद खान

Rashid Khan Magic Spell: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुई कांटे…

Last Updated: April 9, 2026 01:15:02 IST

भारत में अवैध रूप से हुए दाखिल, कर रहे थे घिनौना काम, NIA की स्पेशल कोर्ट ने 4 बांग्लादेशी को सुनाई सजा

Bangladeshi Citizens Sentence: नापोल, जशोर और अखौरा के रास्ते बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत…

Last Updated: April 9, 2026 00:51:18 IST

IITian बाबा ने अपनी दुल्हन को सट्टी से क्यों सोंटा? शादी की सुर्ख़ियों के बाद सोशल मीडिया पर छाया यह रस्म!

IIT Baba Abhay Singh और प्रीतिका की शादी के बाद 'संटा-संटी' रस्म की तस्वीर चर्चा…

Last Updated: April 9, 2026 00:09:59 IST

दौराला में पलटी सेंट मैरी एकेडमी की स्कूल बस, चीख-पुकार के बीच ग्रामीणों ने बचाई मासूमों की जान, देखें वीडियो!

मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में सेंट मैरी एकेडमी की एक बस उस समय दुर्घटनाग्रस्त…

Last Updated: April 8, 2026 23:47:45 IST

Israel-Iran War: जंग ने लिया खतरनाक मोड़! सीजफायर के बाद भी इजरायल कर रहा हमला, ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट दोबारा किया बंद

Hormuz Strait News: इजरायल-लेबनान युद्ध के बीच ईरान ने दी हॉर्मुज़ बंद करने की चेतावनी.…

Last Updated: April 8, 2026 22:35:40 IST