<
Categories: देश

आधार अलर्ट: 5 और 15 साल के बच्चों के लिए बायोमेट्रिक अपडेट जरूरी वरना नहीं मिलेंगी ये सुविधाएं

UIDAI ने अभिभावकों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट जारी किया है. 5 और 15 साल की उम्र में बच्चों के आधार कार्ड में बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट, आईरिस और फोटो) अपडेट अनिवार्य है.

UIDAI ने अभिभावकों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट जारी किया है. 5 और 15 साल की उम्र में बच्चों के आधार कार्ड में बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट, आईरिस और फोटो) अपडेट अनिवार्य है. 
2026 तक फ्री अपडेट की डेडलाइन से पहले इसे पूरा करें, वरना स्कूल, परीक्षाएं और सरकारी योजनाओं में परेशानी हो सकती है.

बच्चों के आधार में बायोमेट्रिक अपडेट क्यों जरूरी?

5 साल से कम उम्र के बच्चों का आधार केवल फोटो, नाम, जन्मतिथि और पता से बनता है, बिना बायोमेट्रिक के, लेकिन 5 साल की उम्र में पहला अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU-1) जरूरी होता है, क्योंकि बच्चे का चेहरा और उंगलियां बदल जाती हैं. इसी तरह, 15 साल में दूसरा अपडेट (MBU-2) सभी बायोमेट्रिक्स को रिन्यू करता है. UIDAI के अनुसार, यह अपडेट आधार को सटीक रखता है और भविष्य में पहचान सत्यापन आसान बनाता है. अगर समय पर न किया जाए, तो आधार निष्क्रिय हो सकता है.

अपडेट न करने पर क्या होगा?

बायोमेट्रिक अपडेट मिस करने से बच्चे को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है:

स्कूल एडमिशन और मिड-डे मील: UDISE+ सिस्टम में आधार लिंकिंग फेल हो जाएगी, जिससे बच्चों को स्कूलों में दाखिला या भोजन योजना का लाभ लेने में समस्या आएगी. 
परीक्षाएं और स्कॉलरशिप: CBSE, राज्य बोर्ड परीक्षाओं, प्रतियोगी परीक्षाओं (जैसे JEE, NEET) और छात्रवृत्ति के लिए आधार अनिवार्य है. अपडेट न होने पर आवेदन रिजेक्ट हो सकता है.
कल्याणकारी योजनाएं: DBT स्कीम्स जैसे PM POSHAN, छात्रवृत्ति, स्वास्थ्य बीमा या अन्य सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी आधार का अपडेट करवाना जरूरी है अन्यथा इन योजनाओं से मिलने वाले लाभ रुक जाएंगे. अगर आपने अपडेट नहीं कराया तो 7 साल के बाद आधार डीएक्टिवेट भी हो सकता है. कर्नाटक सरकार ने 1 मार्च 2026 तक सभी स्कूलों में अपडेट का आदेश दिया है, अन्य राज्य भी इसी दिशा में हैं.

2026 फ्री अपडेट डेडलाइन क्या है?

UIDAI ने आधार डॉक्यूमेंट अपडेट को 14 जून 2026 तक मुफ्त कर दिया है (पहले जून 2025 था), इसलिए बच्चों के MBU के लिए स्कूल कैंपस या आधार केंद्र पर जाकर फ्री में अपडेट करवाइन. UIDAI CEO ने कहा, 7 करोड़ से ज्यादा बच्चों का अपडेट बाकी है, इसलिए स्कूलों के जरिए प्रक्रिया तेज हो रही है.

अपडेट कैसे करवाएं: स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

1. स्कूल कैंप चेक करें: कई राज्य UDISE+ से लिस्ट बनाकर स्कूलों में कैंप लगा रहे हैं. माता-पिता की सहमति से स्कूल में आधार अपडेट होगा 
2. आधार केंद्र जाएं: नजदीकी केंद्र बुकिंग uidai.gov.in पर जाकर करें; बुकिंग के पश्चात बच्चे का आधार नंबर, जन्म प्रमाणपत्र और फोटो ले जाकर अपडेट कराएं 
3. ऑनलाइन चेक: अपडेट प्रक्रिया पूरी होने के बाद myAadhaar पोर्टल पर लॉगिन कर MBU स्टेटस देखें। अपडेट के 7-15 दिन बाद naya आधार मिलेगा
4. जरूरी दस्तावेज: आधार, जन्म प्रमाणपत्र, स्कूल आईडी. अपडेट फ्री है, कोई शुल्क नहीं

अभिभावक तुरंत एक्शन लें! UIDAI हेल्पलाइन 1947 पर कॉल करें या uidai.gov.in विजिट करें. समय पर अपडेट से बच्चे का भविष्य सुरक्षित रहेगा. 

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST