Weather Today 24 September 2026: राजधानी दिल्ली में 24 सितंबर की शाम से 26 सितंबर के बीच कभी भी बारिश हो सकती है. हवा की रफ़्तार 25 से 30 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है. आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम तापमान 24°C रहने का अनुमान है.
आज का मौसम
Weather Today 24 September 2026: देश से मॉनसून के लौटने में अब कुछ ही दिन बचे हैं, ऐसे में मौसम विभाग ने एक और चेतावनी जारी की है. अनुमान के मुताबिक आज 24 सितंबर को दिल्ली, यूपी और बिहार समेत 17 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 70 से 75 किमी/घंटा की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चलने की भी संभावना है.
राजधानी दिल्ली में 24 सितंबर की शाम से 26 सितंबर के बीच कभी भी बारिश हो सकती है. हवा की रफ़्तार 25 से 30 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है. आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम तापमान 24°C रहने का अनुमान है.
आज़मगढ़, अमेठी, सुल्तानपुर, ग़ाज़ीपुर, मिर्ज़ापुर, बलिया, रायबरेली, लखनऊ, फतेहपुर, बांदा, प्रयागराज, चंदौली, बस्ती, सिद्धार्थनगर, चित्रकूट और सोनभद्र में भारी बारिश और तेज़ हवाओं की चेतावनी जारी की गई है. 60 से 65 किमी/घंटा की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है. लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम तापमान 23°C रहने का अनुमान है.
सिवान, भोजपुर, पटना, गोपालगंज, मुज़फ़्फ़रपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, किशनगंज, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, सहरसा, सुपौल और अररिया में भारी बारिश और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है. इस दौरान हवा की रफ़्तार 40 से 50 किमी/घंटा हो सकती है. वहीं, पटना में आज (24 सितंबर) अधिकतम तापमान 26°C और न्यूनतम तापमान 24°C रहने का अनुमान है.
जमशेदपुर, बोकारो, दुमका, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, पलामू, धनबाद, साहिबगंज, हजारीबाग, गिरिडीह और रांची के लिए भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. रांची में आज (24 सितंबर) अधिकतम तापमान 23°C और न्यूनतम तापमान 22°C रहने की संभावना है.
24 से 26 सितंबर के बीच देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, चमोली, रुद्रप्रयाग और हरिद्वार में तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना है. पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है. वहीं, देहरादून में आज (24 सितंबर) अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम तापमान 21°C रहेगा.
मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, बिलासपुर, लाहौल-स्पीति और सोलन में भारी बारिश की संभावना है. कई इलाकों में 60 से 70 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की उम्मीद है. मनाली में आज (24 सितंबर) अधिकतम तापमान 12°C और न्यूनतम तापमान 2°C रहेगा.
रियासी, राजौरी, कठुआ, पुंछ, जम्मू, बारामूला, उधमपुर, किश्तवाड़, गांदरबल, शोपियां और अनंतनाग में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है. संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. वहीं, आज 24 सितंबर को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
IPL 2027 से पहले बड़ा खिलाड़ी ट्रेड हुआ है। टी. नटराजन ₹5 करोड़ में सनराइजर्स…
Meerut Blue Drum Case: मुस्कान ने बॉयफ्रेंड साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की…
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर: भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन के अवसर…
UP Politics: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति में हलचल तेज हो…
माता भगवती देवी शर्मा जन्म शताब्दी महोत्सव 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक इंदिरा गांधी…
सूरत (गुजरात) [भारत], 13 अक्टूबर: आर्सेलरमित्तल और निप्पॉन स्टील के संयुक्त उद्यम एएम/एनएस इंडिया ने प्रधानमंत्री…