<
Categories: देश

आज का मौसम 28 फरवरी: फरवरी के आखिरी दिन कैसा रहेगा मौसम? मार्च के दस्तक से तापमान में होगा बदलाव

आज का मौसम: फरवरी खत्म होने को है. मार्च और होली के आगमन से तापमान बढ़ने लगा है. कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है. लेकिन, दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, झारखंड, पंजाब और हरियाणा में मौसम साफ और तेज धूप निकलने की संभावना है.

आज का मौसम: आज फरवरी महीने का आखिरी दिन है. कल से मार्च का महीना शुरू हो जाएगा. सर्दी धीरे-धीरे विदा हो रही है और गर्मी ने दस्तक देना शुरू कर दिया है. इस बीच होली का त्योहार भी आने वाला है. लोगों को इस त्योहार का बेसब्री से इंतजार रहता है. इस बीच, मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, कुछ जगहों पर तापमान 36°C तक पहुंच सकता है, जिससे बहुत ज्यादा गर्मी गर्मी हो सकती है. तो वहीं, कई इलाकों में बादल छाए रहने, बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावने है. जिससे लोगों की रोजमर्रा के कामों में रुकावट आ सकती है.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 7 राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट भी जारी किया है, जिससे आने वाले दिनों में मौसम में अचानक बदलाव का अंदाज़ा लगाया जा सकता है.

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, मार्च के पहले सप्ताह में मौसम में तेजी से बदलाव होगा. दिन में गर्मी होगी तो रात में थोड़ी तापमान में गिरावट आएगी. हालांकि, पहाड़ी राज्यों की बात करें तो वहां मौसम अभी पूरी तरह से सर्दी से बाहर नहीं निकला है. मैदानी और पहाड़ी इलाकों के तापमान में साफ फर्क दिखेगा. दिल्ली-एनसीआर में आगामी दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, आसमान ज्यादातर साफ रहेगा और बादल के छाए रहने की संभावना काफी कम है. 28 फरवरी से 2 मार्च तक मौसम सूखा रहेगा. जिसकी वजह से दिन में ज्यादा धूप रहेगी.

‘क्या रॉबर्ट वाड्रा, राहुल गांधी जेल गए?’ शराब घोटाले केस से बरी होने के बाद कांग्रेस पर जमकर गरजे अरविंद केजरीवाल

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से गर्म हो रहा है. अब दिन में ही नहीं, बल्कि रात में भी तापमान बढ़ रहा है, जिससे लोगों को हल्की गर्मी महसूस हो रही है।. MD के मुताबिक, राज्य का अधिकतम तापमान नॉर्मल से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहने की उम्मीद है. इसके अलावा, अगले 48 घंटों में तापमान में 2 से 3 डिग्री और बढ़ोतरी हो सकती है.

बिहार-झारखंड में कैसा रहेगा मौसम?

बिहार और झारखंड में मौसम फिलहाल स्थिर और शांत रहेगा. मौसम विभाग ने आंधी, तूफान या बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की है. आसमान के साफ रहने और खिली-खिली धूप निकलने की संभावना है.

हरियाणा-पंजाब में कैसा रहेगा मौसम?

पंजाब और हरियाणा की बात करें तो यहां भी मौसम सूखा और गर्म रहने की उम्मीद है. तापमान नॉर्मल से ज्यादा रहने की उम्मीद है. दोपहर में तेज धूप और साफ आसमान से गर्मी बढ़ सकती है. खेतों में काम करने वाले किसानों और मज़दूरों को गर्मी से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

मध्य प्रदेश और राजस्थान में मौसम सूखा रहेगा. तेज धूप के कारण दिन का तापमान लगातार बढ़ेगा. भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जयपुर जैसे शहरों में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है.

मुंबई में बम अलर्ट! स्कूलों और संस्थानों में मची अफरा-तफरी, पुलिस जांच में हुए चौंकाने वाले खुलासे

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today 10 April: टंकी फुल करवाने से पहले जान लें अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट्स

Petrol Diesel Rate Today 10 April 2026: तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के…

Last Updated: April 10, 2026 05:31:27 IST

Weather 10 April 2026: निकाल लें छतरी, प्री-मॉनसून की बारिश होगी तेज; जानें कहां आंधी के साथ गिरेंगे ओले

Today Weather News 10 April 2026:  उत्तर भारत में बारिश थम गई है, जबकि जम्मू-कश्मीर…

Last Updated: April 10, 2026 05:16:25 IST

Abhinav Arora: पुलिस खड़ी रही, भीड़ तोड़ती रही कार, बाल संत अभिनव अरोड़ा पर हमला; महिला की चीखें कैमरे में कैद

Abhinav Arora Attack: बाल आध्यात्मिक वक्ता अभिनव अरोड़ा की कार पर गुरुवार हमला किया गया,…

Last Updated: April 10, 2026 00:28:31 IST

KKR vs LSG: लखनऊ की सांस रोक देने वाली जीत! मुकुल चौधरी ने फिफ्टी ठोक पलटी बाजी, देखती रह गई कोलकाता

KKR vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर IPL 2026 में…

Last Updated: April 10, 2026 00:02:05 IST

‘तुम मेरी बेटी हो, तुम्हारा कन्यादान…’, 3 साल तक करता रहा रेप; पीड़िता ने खोल अशोक खरात का राज़

Ashok Kharat Case Update: महाराष्ट्र के नासिक के कैप्टन बाबा उर्फ अशोक खरात केस में…

Last Updated: April 10, 2026 00:05:29 IST

TMC द्वारा Humayun Kabir के स्टिंग वीडियो की कितनी है सच्चाई? गंभीर आरोपों पर क्या बोले कबीर

Humayun Kabir Controversy: TMC ने आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर पर…

Last Updated: April 9, 2026 23:25:28 IST