Hindi News / Indianews / Aaj Ka Mausam According To Meteorological Department Temperature Is Going To Increase After One April 2025

Aaj Ka Mausam: अचानक चली ठंडी हवाओं से बदला मौसम का मिजाज, मजबूरी में लोगों को निकालने पड़े जैकेट, लेकिन अप्रैल में…

Aaj Ka Mausam: मार्च का महीना खत्म होते ही तापमान में काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, 1 अप्रैल 2025 के बाद तापमान में बढ़ोतरी होने वाली है।

BY: Sohail Rahman • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Aaj Ka Mausam: मार्च का महीना खत्म होते ही तापमान में काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, 1 अप्रैल 2025 के बाद तापमान में बढ़ोतरी होने वाली है। साथ ही सूरज की तपिश भी काफी बढ़ने वाली है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के स्तर को पार कर सकता है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसी जगहों पर तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है, हालांकि कई जगहों पर बारिश भी हो सकती है। बीती रात दिल्ली के कई इलाकों में तेज हवाएं चलीं, जिससे मौसम में ठंडक आ गई। मौसम विभाग के मुताबिक 30-31 मार्च 2025 तक राजधानी दिल्ली में तापमान 34-37 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान 15-17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने वाला है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

बताया जा रहा है कि, 1-2 अप्रैल 2025 तक गर्मी काफी बढ़ जाएगी। इसके अलावा 3-4 अप्रैल तक राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 38-39 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।वहीं, न्यूनतम तापमान 22-26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। इसके अलावा अगर हम पहाड़ी इलाकों में मौसमों की बात करें तो, पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर में 2-3 दिनों से बादल छाए हुए हैं। गुलमर्ग समेत घाटी के ऊंचे इलाकों में बारिश और बर्फबारी देखने को मिली है। इसके अलावा गुलमर्ग में भी ठंडक बनी रहेगी।

मराठी गया तेल लगाने…. भाषा विवाद के बीच अब महाराष्ट्र में नया विवाद गरमाया, MNS ने छेड़ दी नई जंग

Aaj Ka Mausam (आज का मौसम)

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों का हुआ ऐलान, यहां जानें क्या है आपके शहर में भाव?

अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तराखंड की बात करें तो अप्रैल के पहले हफ्ते में राज्य में गर्मी देखने को मिलेगी। वहीं, शनिवार यानी 29 मार्च 2025 को मौसम शुष्क रहने वाला है। पहाड़ों पर भी तेज धूप देखने को मिल सकती है। हिमाचल प्रदेश में अगले 5 दिनों तक मौसम साफ रहने वाला है। ‘स्काईमेट’ के मुताबिक, पिछले 2-3 दिनों में तेलंगाना, महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कुछ इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच रहा है। ओडिशा में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है, जो सामान्य से 4-5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। इन राज्यों में भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों में इन राज्यों में गर्मी और परेशानी बढ़ा सकती है।

कांग्रेस से घटिया…’, CM सैनी के इस फैसले के बाद खुशी से झूम उठे ताऊ महावीर फोगाट, खोलकर रख दी हुड्डा की सारी पोल

Tags:

aaj ka mausam
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue