Weather Forecast 19 December 2025: पहाड़ी से लेकर मैदानी इलाकों तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है. इसके अलावा घने कोहरे ने भी लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है. कई राज्यों में जनजीवन व्यस्त है.
Weather Forecast 19 December 2025
Weather Forecast 19 December 2025: उत्तर भारत में ठंड और कोहरे ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. देश की राजधानी दिल्ली के साथ-एनसीआर के शहरों में भी भीषण ठंड ने दस्तक दे दी है. शुक्रवार (19 दिसंबर, 2025) को सुबह घरों से दफ्तर और अन्य कामों के लिए निकले लोग कांपते नजर आए. यहां तक कि स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं ने भी अधिक ठंड की शिकायत की. इसके साथ-साथ दिल्ली-एनसीआर के लोगों को शुक्रवार सुबह कोहरे ने भी परेशान किया. उधर, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के अनुसार, पहाड़ों पर जारी बर्फबारी और नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा लोगों की मुसीबतें बढ़ाएंगे.
मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच पूरा उत्तर भारत ठंड की चपेट में है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की भी संभावना है. इस बीच IMD ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और बिहार में भीषण ठंड की चेतावनी जारी है. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर भारत के कई राज्यों में घने से बहुत घने कोहरे और भीषण ठंड को लेकर19 से 21 दिसंबर के बीच चेतावनी जारी की गई है. IMD के अनुसार, अगले दो दिनों में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में शीत लहर और भीषण ठंड पड़ने की संभावना है.
IMD के मुताबिक, पंजाब, उत्तराखंड और बिहार में भी 19–20 दिसंबर को घना कोहरा छा सकता है. इसके अलावा अगले कुछ दिनों के दौरान यानी वीकेंड तक उत्तर प्रदेश और हरियाणा में सुबह के समय दृश्यता बेहद कम रहने की संभावना है.
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है. इसके चलते केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आगामी 20–22 दिसंबर के बीच मौसम का मिजाज बदलेगा. इस दौरान हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. IMD के मुताबिक, रविवार (21 दिसंबर, 2025) को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत पहाड़ी इलाकों में कुछ इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है.
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल?
ठंड दिल्ली-एनसीआर को अपनी चपेट में ले चुकी है. इसके साथ ही 19, 20 और 21 दिसंबर के बीच दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के शहरों में भी मध्यम से घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है. IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, 19–21 दिसंबर के दौरान दिल्ली और एनसीआर के शहरों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी जिससे ठंड से राहत मिलेगी, वहीं, सुबह-शाम कोहरे का असर रहेगा.
Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…
Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…
Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…
Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…