<
Categories: खेल

Saurav Ganguly: सौरव गांगुली ने 50 करोड़ का मानहानि केस कराया दर्ज, लियोनेल मेसी के इवेंट में हुई भगदड़ से कनेक्शन

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उत्तम साहा के खिलाफ 50 करोड़ का मानहानि केस दर्ज कराया है. ये मामला लियोनेल मेस्सी के कलकत्ता में हुए हड़कंप से जुड़ा है.

Saurav Ganguly Defamation Case: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और क्रिकेट असोसिएशन ऑफ बंगाल के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने अर्जेंटीना फैन क्लब के अध्यक्ष उत्तम साहा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने कोलकाता के लालबाजार में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि साहा ने उन्हें युवा भारती स्टेडियम उर्फ सॉल्ट लेक स्टेडियम घटना में जानबूझकर फंसाया है. उत्तम साहा ने गांगुली के खिलाफ झूठे, दुर्भावनापूर्ण और अपमानजनक बयान देकर उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है. इसके कारण उन्होंने उत्तम साहा पर 50 करोड़ की मानहानि का केस दर्ज कराया है.

उत्तम साहा ने लगाए मानहानिक आरोप

बता दें कि दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी का पश्चिम बंगाल के सॉल्ट लेक स्टेडियम में इवेंट था. इस दौरान उनके फैंस में अफरातफरी मच गई. गांगुली ने शिकायत में कहा कि उत्तम साहा ने उनके बारे में लगातार झूठे और मानहानिक आरोप लगाए हैं. इससे उनके व्यक्तिगत सम्मान को ठेस पहुंची है. साथ ही सार्वजनिक रूप से भी उनके किरदार और प्रतिष्ठा को भी नुकसान पहुंचा है. 

‘उत्तम साहा ने जानबूझकर घसीटा नाम’

सौरव गांगुली ने कहा कि उत्तम साहा ने जानबूझकर और उद्देश्यपूर्वक ये सब किया है. इसके लिए पूर्व भारतीय कप्तान ने साहा को कानूनी नोटिस भेजा. अब उन्होंने साहा के खिलाफ 50 करोड़ रुपए की मानहानि का मुकदमा दायर किया है. उनका कहना है कि इन आरोपों का कोई भी वास्तविक आधार नहीं है. ये आरोप गलत तरीके से सार्वजनिक किए गए हैं.  

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि लियोनेल मेसी के सॉल्ट लेक स्टेडियम में कार्यक्रम के दौरान हंगामा हुआ. सौरव गांगुली भी उस समय वहां पर मौजूद थे. हालांकि वे अलग क्षेत्र में थे और हलचल के बीच वे निराश होकर वहां से चले गए थे. गांगुली ने कहा कि वे केवल अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए था. लियोनेल मेसी के कार्यक्रम से उनका कोई लेना-देना नहीं है. सौरव गांगुली के वकीलों ने इस बारे में कहा कि यह मुकदमा सार्वजनिक प्रतिष्ठा की रक्षा और भविष्य में ऐसे दूसरे झूठे आरोपों को रोकने के उद्देश्य से दायर किया गया है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Gurugram News: ‘मेरे पैसे दो’, रैपिडो ड्राइवर मांगता रहा पैसे; महिला ने किराया देने से किया इनकार, Video Viral

गुरुग्राम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक महिला रैपिडो…

Last Updated: October 4, 2026 16:27:55 IST

Rajya Sabha Election: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन पर बंगाल में BJP ने लगाया दांव? उत्तराखंड से दिनेश आर्य को दिया मौका

पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड की राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी के नए उम्मीदवारों के ऐलान…

Last Updated: October 4, 2026 16:32:37 IST

Jaipur Coaching Viral Video: टीचर ने क्लास में सबके सामने छात्र को लगाए कई थप्पड़, छात्रों में आक्रोश, सोशल मीडिया पर भी भड़के लोग

जयपुर के एक कोचिंग सेंटर में एक शिक्षक ने अपने सहपाठियों के सामने एक छात्र…

Last Updated: October 4, 2026 16:08:26 IST

UP News: दर्द के बाद अस्पताल पहुंची गर्भवती महिला, सरकारी अस्पताल में मांगे गए 10000, नहीं दिए तो… गेट के बाहर हुई डिलीवरी

UP News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: October 4, 2026 16:00:22 IST

Snake On A Train: AC बोगी में अचानक दिखा सांप, यात्रियों में मचा हड़कंप; रातभर नींद कैसे आए?

Swatantrata Senani Express Train Snake Video: स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी कोच में ऊपरी बर्थ…

Last Updated: October 4, 2026 15:59:58 IST