India News (इंडिया न्यूज),Aaj ka Mausam: कई दिनों के बाद सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे रहा। अब मंगलवार से तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। तीन दिन बाद एक बार फिर गर्मी सताने लगेगी। 25 से 31 मार्च के बीच राजधानी में तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.1 डिग्री कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक रहा। हवा में नमी का स्तर 44 से 83 फीसदी रहा।
पालम का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री, लोधी रोड का 29.2 डिग्री, आया नगर का 29.4 डिग्री, राजघाट का 28.1 डिग्री, पूसा का 27.6 डिग्री, नजफगढ़ का 28.9 डिग्री, मयूर विहार का 27.3 डिग्री, गुरुग्राम का 27.4 डिग्री, नोएडा का 29.2 डिग्री, फरीदाबाद का 29.1 डिग्री और गाजियाबाद का 27.7 डिग्री रहा। रिज का न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री, आया नगर का 15.6 डिग्री, पूसा का 15.7 डिग्री, गुरुग्राम का 15.9 डिग्री रहा।
Aaj ka Mausam: खत्म हुआ सुहाना मौसम, अब शुरू होगी गर्मी!
पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। हवा की गति तेज रहेगी। हवा की गति 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रहेगी। कभी-कभी यह 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है। अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रह सकता है। 19 मार्च को भी हवाएं तेज रहेंगी। इनकी गति 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रह सकती है। कभी-कभी यह 30 किलोमीटर प्रति घंटे भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री रह सकता है। 20 से 23 मार्च तक तापमान में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 38 और न्यूनतम तापमान 16 से 20 डिग्री रह सकता है।
स्काईमेट के अनुसार होली के दिन राजधानी में काफी गर्मी रही। अब जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं पहुंच रही हैं। जिससे तापमान में गिरावट आई है। अब एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। बारिश की उम्मीद नहीं है। मंगलवार को तेज सतही हवाएं चलेंगी। 19 मार्च को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र के पास पहुंचेगा।
इसके चलते 19 से 21 मार्च तक राजधानी में छिटपुट बादल छा सकते हैं। 19 मार्च को तापमान 35 डिग्री तक पहुंच सकता है। 20 मार्च को यह 36 से 37 डिग्री के बीच जा सकता है। 20 और 21 मार्च की देर रात या सुबह हल्की बारिश की संभावना है। बाकी दिनों में आसमान साफ रहेगा। तेज धूप निकलेगी। मार्च के आखिरी हफ्ते में तापमान तेजी से बढ़ेगा। 30 मार्च 2021 को राजधानी का तापमान 40.1 डिग्री था। वहीं 31 मार्च 1945 को तापमान 40.6 डिग्री था। 25 से 31 मार्च के बीच राजधानी में तापमान 40 डिग्री को पार कर सकता है।
औरंगजेब विवाद के बीच नागपुर में बवाल, 2 गुटों में पत्थरबाजी और जमकर तोड़फोड़; भारी पुलिसबल तैनात
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.