AAP Vs BJP: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच पोस्टर वॉर जारी है। कुछ दिन पहले दिल्ली में आप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाए थे। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने 100 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था और 6 को गिरफ्तार किया था। अब आप ने ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’ नारे के साथ पोस्टर अभियान शुरू किया। देश भर में 22 राज्यों में अलग-अलग भाषाओं में बैनर लगाए जाएंगे। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक गोपाल राय ने यह जानकारी दी।
गोपाल राय ने कहा कि अभियान का उद्देश्य देश भर में यह संदेश भेजना है कि बीजेपी ने नागरिकों से जो वादे किए थे वे अब तक पूरे नहीं किए गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अभियान का उद्देश्य देश भर में बीजेपी के बारे में यह संदेश देना है कि पार्टी अपने वादों को पूरा करने में नाकाम रही है। किसानों से जो वादे किए गए वह अब तक पूरे नहीं हुए हैं। समस्याओं को सुलझाने के बजाय बीजेपी केवल लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रही है। अब तक 22 राज्यों में अलग-अलग भाषाओं में ये पोस्टर लगाए गए हैं।’’
8 Arrested In Ahmedabad
राय ने कहा कि इस अभियान के बारे में छात्रों को जागरूक करने के लिए 10 अप्रैल से इसी तरह के पोस्टर देश भर के विश्वविद्यालयों में लगाए जाएंगे। बता दें कि आप ने 11 भाषाओं में एक पोस्टर जारी किया है। इसमें मोदी हटाओ देश बचाओ का संदेश दिया है।
Also Read