Hindi News / Indianews / Acharya Pramod Krishnams Big Statement On Bharat Jodo Nyay Yatra Anger On The Party

Bharat Jodo Nyay Yatra: भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर आचार्य प्रमोद कृष्णम का बड़ा बयान, पार्टी पर फूटा गुस्सा

India News (इंडिया न्यूज), Bharat Jodo Nyay Yatra: लोकसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। मोदी सरकार लगातार प्रचार-प्रसार करने में जुटी है। वहीं विपक्षी दलो में भी तैयारी तेज है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो न्याय यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। जिसमें सरकार की नाकामियों और कांग्रेस अपने […]

BY: Shanu kumari • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Bharat Jodo Nyay Yatra: लोकसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। मोदी सरकार लगातार प्रचार-प्रसार करने में जुटी है। वहीं विपक्षी दलो में भी तैयारी तेज है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो न्याय यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। जिसमें सरकार की नाकामियों और कांग्रेस अपने वादे जनता के सामने रख रही है। इसी बीच राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अपना बयान दिया है।

राजनीतिक पर्यटन यात्रा

कृष्णम का कहना है कि ”कांग्रेस पार्टी में कुछ बहुत ही महान और बुद्धिमान नेता हैं। एक तरफ जहां सभी राजनीतिक पार्टियां 2024 के चुनाव के लिए कमर कस रही हैं। वहीं दूसरी तरफ पूरी कांग्रेस पार्टी राजनीतिक पर्यटन यात्रा कर रही है। दरअसल, हम 2024 के बाद यह पता लगाएंगे कि 2024 का चुनाव कैसे जीता जाए। ऐसा लगता है कि हम 2029 के चुनावों के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। अगर हम 2024 की तैयारी कर रहे होते, तो ऐसा नहीं होता।”

लंदन से अपने दोस्त से मिलने भारत आई लड़की, लड़के ने होटल बुक कर पहले किया रेप फिर लिफ्ट में…., सुन कांप जाएगी रूह

Acharya Pramod Krishnam

गठबंधन का अंतिम संस्कार 

वहीं विपक्षी महागठबंधन (इंडि) और बिहार के सीएम नीतीश कुमार को लेकर उन्होंने कहा कि “इंडिया गठबंधन अपनी स्थापना के बाद से ही गंभीर बीमारियों से ग्रस्त रहा है। फिर वो आईसीयू में चला गया। जिसके बाद गठबंधन को वेंटिलेटर पर रखा गया। कल नीतीश कुमार ने उसका अंतिम संस्कार किया। अब INDIA गठबंधन का क्या होगा?” बता दें कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा आज (सोमवार) बिहार के किशनगंज में प्रवेश किया है। जहां प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और पार्टी के कार्यक्रताओं ने उनका स्वागत किया है।

Also Read:-

Tags:

Acharya Pramod Krishnambharat jodo nyay yatraCongresselection 2024lok sabha election 2024lok sabha electionsRahul Gandhi

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue