<
Categories: देश

उन्हीं आतंकियों का पाल रहा था पेट, जिन्होंने उजाड़ा देश की बेटियों का सिंदूर; यूसुफ हुआ गिरफ्तार

Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी हमले में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। उन्होंने आतंकियों को साजो-सामान मुहैया कराने के आरोपी मोहम्मद यूसुफ कटारी को गिरफ्तार कर लिया है।

Operation Sindoor: पहलगाम हमले के बाद से ही भारत पाक की गतिविधियों पर नजरे गड़ाए हुए है. वहीं पहलगाम हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिन्दूर चलाया था. जैसा की आप सभी जानते हैं कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के 5 महीने बाद, सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है. दरअसल, सुरक्षा बलों ने कश्मीर के कुलगाम निवासी मोहम्मद यूसुफ कटारी को गिरफ्तार किया है, जिस पर हमले में शामिल आतंकवादियों की कथित तौर पर मदद करने का आरोप है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 26 साल के इस युवक पर आतंकवादियों को रसद सहायता प्रदान करने का आरोप है, जिसके कारण बरसोन घाटी में 26 निर्दोष पर्यटकों की नृशंस हत्या हुई. गिरफ्तारी के बाद, यूसुफ को 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.

चलाया गया ऑपरेशन महादेव

सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि इस हमले में शामिल तीन आतंकवादी मारे गए. ऑपरेशन महादेव के तहत सुरक्षा बलों को यह एक बड़ी सफलता मिली है. पहलगाम आतंकवादी हमला 22 अप्रैल, 2025 को हुआ था. इस हमले के 5 महीने के भीतर ही सुरक्षा बलों ने यूसुफ की गिरफ्तारी के साथ आतंकवादी नेटवर्क को ध्वस्त करने में एक बड़ी सफलता हासिल की है. वहीं अब भी भारतीय सुरक्षा बल आतंकियों को मिटाने में हर एक कोशिश कर रही है.

यूसुफ ने आतंकवादियों का पाला पेट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूसुफ कश्मीर का मूल निवासी है और इसलिए उसे स्थानीय मामलों की हर एक जानकारी है. आरोप है कि उसने पहलगाम हमले के लिए आतंकवादियों को आवश्यक रसद सहायता दी थी. सिर्फ यही नहीं इस दौरान उसने उन्हें दिशा-निर्देश, आवास और हथियार उपलब्ध कराने में भी मदद की. इसके बाद ही आतंकवादियों ने बरसन घाटी में इस क्रूर हमले को अंजाम दिया. यूसुफ की गिरफ्तारी और पूछताछ से इस बारे में और जानकारी मिल सकती है कि वह किन आतंकवादी संगठनों को ऐसी सहायता प्रदान करता है.

Heena Khan

Recent Posts

पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए काम की खबर, बिना दफ्तर गए घर बैठे निपटाएं ये 4 जरूरी काम

PM Kisan Yojana 24th Installment: पीएम किसान की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों…

Last Updated: October 4, 2026 12:55:04 IST

IND VS WI: 351 रन बनाने के बाद भी क्यों हार गई टीम इंडिया? शुभमन गिल ने खोला राज, सुन गंभीर भी रह जाएंगे दंग

IND VS WI: 3 अक्टूबर को इंडियन टीम वेस्ट इंडीज़ को क्लीन स्वीप करने के…

Last Updated: October 4, 2026 12:32:22 IST

Farrhana Bhatt Mob Incident: फरहाना भट्ट को देखते ही बेकाबू हुई भीड़, भरे इवेंट में हुई ऐसी हरकत; एक्ट्रेस हुईं परेशान

Farrhana Bhatt Mob Incident: 'खतरों के खिलाड़ी 15' फिनाले से पहले फरहाना भट्ट हैदराबाद इवेंट…

Last Updated: October 4, 2026 12:24:29 IST

IND vs NZ ODI Series: वेस्टइंडीज सीरीज के बाद कट सकता है इन 3 खिलाड़ियों का पत्ता, दिग्गजों की वापसी से बढ़ेगी मुश्किल!

वेस्टइंडीज के खिलाफ धमाकेदार जीत के बाद अब भारतीय टीम की नजरें न्यूजीलैंड वनडे सीरीज़…

Last Updated: October 4, 2026 12:15:12 IST

कब बांग्लादेश लौट रही हैं Sheikh Hasina? अब भारत ने दिया इसका जवाब; सुन दंग गए पड़ोसी मुल्क के लोग

Sheikh Hasina: बांग्लादेश में भारतीय हाई कमिश्नर दिनेश त्रिवेदी ने शनिवार (3 अक्टूबर) को इस…

Last Updated: October 4, 2026 11:55:46 IST