<
Categories: मनोरंजन

अगर तुम्हे बड़ा रोल चाहिए तो…..मशहूर फिल्ममेकर ने दिया था घटिया डील का ऑफर! एक्टर बोले –

बॉलीवुड में सिर्फ कास्टिंग काउच का सामना एक्ट्रेस को ही नहीं करना पड़ता बल्कि इस घटिया सिचुएसन का सामना एक्टर को भी करना पड़ता है, ऐसे ही एक मेल एक्टर ने बताया की एक बड़े फिल्ममेकर ने उनसे कहा की अगर बड़ा रोल चाहिए तो...

एंटरटेनमेंट की दुनिया बाहर से जितनी सीधी साधी दिखती है और खूबसूरत नजर आती है अंदर उतने ही चुनौतियों का सामना लोगों को करना पड़ता है.  हर एक कलाकार के लिए यह सफर आसान नहीं होता है हाल ही में अनुपमा फेम एक्टर सुधांशु पांडे ने एक ऐसा राज खुला है जिसने सभी को हैरान कर दिया है उन्होंने बताया कि उन्हें करियर के शुरुआत में कास्टिंग काउच जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा था.  सुधांशु ने साफ कहा “हां मुझे कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा है” .

सम्मान के साथ समझौता न करने का लिया फैसला

सुधांशु ने खुलकर बताया कि वह एक बड़े फिल्म मेकर ने उन्हें रोल के बदले समझौता करने का ऑफर दिया था. उन्होंने कहा “मुझे एक बहुत प्रसिद्ध फिल्ममेकर ने काम के बदले समझौते का ऑफर दिया था, जो अब हमारे बीच नहीं हैं, भगवान उनकी आत्मा को शांति दें, वह सबसे महान फिल्ममेकरों में से एक थे, मुझे यह रोल समझौते के खिलाफ ऑफर किया गया था” . यह स्थिति बहुत ज्यादा अनकंफरटेबल थी लेकिन सुधांशु ने अपने सम्मान के साथ समझौता नहीं किया “मैंने कभी किसी के अहंकार को पूरा करने के लिए काम नहीं किया; जब भी मुझे यह सही नहीं लगा, मैंने विनम्रता से मना कर दिया”.

गलत के खिलाफ आवाज उठाना है बहुत जरूरी

सुधांशु पांडे ने आगे बताया कि उन्होंने हर स्थिति को शांति के साथ संभाला है लेकिन अगर कोई जबरदस्ती करता है तो वह बर्दाश्त नहीं करते हैं. उन्होंने कहा कि “अगर कोई गलत व्यवहार करता है, तो मैं उसे थप्पड़ मार सकता हूँ अगर कोई मुझे मजबूर करता है, तो मैं बहुत गुस्सा हो सकता हूँ.  यह हर आदमी के लिए सामान्य है, और उन्हें सही के लिए खड़ा होना चाहिए. इंडस्ट्री में कई बार कलाकारों को चुप रहने के लिए मजबूर किया जाता है लेकिन सुधांशु का मानना है कि गलत सहना सबसे बड़ी कमजोरी होती है. 

गायक से सुपरस्टार बनने तक का सफर

सुधांशु पांडे की जर्नी बहुत ही इंटरेस्टिंग रही है उन्होंने शुरुआत एक सिंगर के रूप में की थी और इंडिया के पहले बाय बैंडA Band of Boys का हिस्सा बने। इसके बाद फिल्मों में कदम रखा और Singh Is Kinng, Dus Kahaniyaan और जैकी चैन की The Myth जैसी फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पापुलैरिटी अनुपमा से मिला जहां उन्होंने वनराज का किरदार निभाया था उन्हें घर-घर में इस किरदार ने फेमस कर दिया साथ ही उन्हें रियलिटी शो The Traitors  में भी देखा गया है

Anuradha Kashyap

Recent Posts

IND vs NZ ODI Series: वेस्टइंडीज सीरीज के बाद कट सकता है इन 3 खिलाड़ियों का पत्ता, दिग्गजों की वापसी से बढ़ेगी मुश्किल!

वेस्टइंडीज के खिलाफ धमाकेदार जीत के बाद अब भारतीय टीम की नजरें न्यूजीलैंड वनडे सीरीज़…

Last Updated: October 4, 2026 12:15:12 IST

कब बांग्लादेश लौट रही हैं Sheikh Hasina? अब भारत ने दिया इसका जवाब; सुन दंग गए पड़ोसी मुल्क के लोग

Sheikh Hasina: बांग्लादेश में भारतीय हाई कमिश्नर दिनेश त्रिवेदी ने शनिवार (3 अक्टूबर) को इस…

Last Updated: October 4, 2026 11:55:46 IST

IND vs WI: शुभमन गिल ने धोनी-गांगुली की बराबरी कर मचाया तहलका, 7वीं बार किया कारनामा; देखते रह गए कोहली और रोहित

IND VS WI: वनडे क्रिकेट के इतिहास में, सचिन तेंदुलकर के नाम इंडिया के लिए…

Last Updated: October 4, 2026 11:38:32 IST

Arshdeep Singh Girlfriend: गर्लफ्रेंड संग रोमांटिक हुए अर्शदीप सिंह, माता-पिता से भी नहीं की शर्म; शादी की तारीख भी हुई पक्की?

Arshdeep Singh Girlfriend: एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड जीतने के बाद अर्शदीप सिंह ने गर्लफ्रेंड…

Last Updated: October 4, 2026 11:19:41 IST

Silver Price Today: चांदी खरीदने से पहले जरूर देखें आज का भाव, आपके शहर में कितना है रेट?

Silver Rate Today 4 Oct 2026: चांदी खरीदने से पहले आज का ताजा भाव जानना…

Last Updated: October 4, 2026 10:43:53 IST