<
Categories: देश

Ajit Pawar: ‘मैं शपथ ले…’, जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में गूंजे ठहाके! अजित पवार की एक लाइन पर शिंदे -फडणवीस भी हंस पड़े

Ajit Pawar Funny Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो महाराष्ट्र की एक पुरानी प्रेस कॉन्फ्रेंस का है, जहां अजीत पवार, देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे एक साथ मौजूद थे.  ऐसे में चलिए जानें कि अजित पवार ने ऐसा क्या कहा था जिसपे एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस अपनी हंसी नहीं रोक पाएं.

Ajit Pawar Press Conference Viral Video: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बुधवार को बारामती में एक प्लेन क्रैश में निधन हो गया. उनके निधन के बाद, पार्टी और उनके शुभचिंतक सोशल मीडिया पर पुरानी यादें शेयर कर रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो महाराष्ट्र की एक पुरानी प्रेस कॉन्फ्रेंस का है, जहां अजीत पवार, देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे एक साथ मौजूद थे. यह उस समय की बात है जब राज्य की राजनीति में सत्ता और शपथ ग्रहण समारोह को लेकर ज़ोरदार चर्चाएं चल रही थीं, और मीडिया लगातार सवाल पूछ रहा था. ऐसे में चलिए जानें कि अजित पवार ने ऐसा क्या कहा था जिसपे एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस अपनी हंसी नहीं रोक पाएं.

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अजित पवार ने क्या कहा था?

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, एक पत्रकार ने एकनाथ शिंदे से पूछा कि क्या तीनों नेता शाम तक शपथ लेने वाले हैं. शिंदे जवाब देने ही वाले थे कि अजित पवार ने हल्के-फुल्के अंदाज में उन्हें बीच में ही रोक दिया. मुस्कुराते हुए अजीत पवार ने कहा कि मैं शपथ ले रहा हूं, मुझे उनके बारे में नहीं पता. यह सुनकर नेता, पत्रकार और यहां तक कि देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे खुद भी हंस पड़े. यह एक ऐसा पल था जिसने गंभीर राजनीतिक माहौल में माहौल को हल्का कर दिया.

यहां देखे वीडियो

वीडियो फिर से ट्रेंड क्यों कर रहा है?

यह पुराना वीडियो X पर @craziestlazy नाम के एक अकाउंट ने शेयर किया था. पोस्ट में कहा गया था कि राजनीतिक रैलियों और चर्चाओं में अजीत पवार का ह्यूमर हमेशा याद रखा जाएगा. यही वजह है कि लोग इस वीडियो को बार-बार देख और शेयर कर रहे हैं. इस वीडियो को लाखों व्यूज़ मिले हैं और लोग कमेंट्स में अजीत पवार के सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स लिख रहे हैं कि राजनीति जैसे गंभीर क्षेत्र में ऐसी सच्ची मुस्कानें कम ही देखने को मिलती हैं.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024.

Recent Posts

RBSE Class 12th Result 2026: बिना रोल नंबर कैसे चेक करें रिजल्ट? जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 स्ट्रीम के हिसाब से…

Last Updated: March 31, 2026 08:11:16 IST

Shahrukh Khan: दुनिया में चल रही जंग बनी शाहरुख के लिए मुसीबत! शूटिंग छोड़ दुबई से वापस लौटे किंग खान

Shahrukh Khan King Film: शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' की  फैंस में काफी चर्चा है,…

Last Updated: March 31, 2026 08:10:46 IST

Jaish-e-Mohammed: मारा गया भारत का सबसे बड़ा दुश्मन! जैश-ए-मोहम्मद की संभाल रखी थी कमान, जानें कौन है वो?

Masood Azhar Death: पाकिस्तान से एक ऐसी खबर आई जिसे जानने के बाद हर कोई…

Last Updated: March 31, 2026 07:30:27 IST

UP Petrol Diesel Price: यू-टर्न ले गए पेट्रोल-डीजल के दाम! यूपी में राहत या फिर खर्चा बढ़ने का अलर्ट?

Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां‌ (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: March 31, 2026 06:40:35 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल में आज बड़ा धमाका! आपकी जेब को राहत या महंगाई का तूफान?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: March 31, 2026 06:40:00 IST

Mobile Missing During IPL 2026 Match: चेन्नास्वामी स्टेडियम में हुई रनों की बौछार, बाहर किसने किए 25 मोबाइल फोन पार?

Mobile Missing During IPL 2026 Match: 28 मार्च को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में…

Last Updated: March 31, 2026 06:35:10 IST