<
Categories: देश

कौन थे कैप्टन साहिल मदान, जो उड़ा रहे थे अजित पवार का विमान, जानें- कितने साल का था अनुभव?

Captain Sahil Madan: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और एनसीपी के कद्दावर नेता अजित पवार का विमान कैप्टन साहिल मदान उड़ा रहे थे. जिन्हें करीब 16 साल का अनुभव था. उन्होंने अपने करियर की शुरूआत साल 2010 में की थी.

Captain Sahil Madan: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और एनसीपी के कद्दावर नेता अजित पवार का आज एक विमान हादसे के दौरान निधन हो गया है. जिसके बाद पूरे महाराष्ट्र में शोक की लहर दौड़ गई. जानकारी सामने आ रही है कि अजित पवार को ले जा रहा एक चार्टर्ड प्लेन बारामती में क्रैश हो गया. इस दुखद हादसे में अजीत पवार समेत प्लेन में सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार, विमान को अनुभवी पायलट कैप्टन साहिल मदान और फर्स्ट ऑफिसर शाम्भवी पाठक उड़ा रहे थे. कैप्टन मदान को 16 साल का अनुभव था और वह 2010 से कमर्शियल विमान उड़ा रहे थे.

कौन थे कैप्टन मदान? (Who was Captain Madan?)

कैप्टन साहिल मदान ने साल 2010 में अपना पायलट करियर शुरू किया था और पिछले 16 सालों से कमर्शियल एयरक्राफ्ट उड़ा रहे थे. अपने करियर के दौरान उन्होंने एयर चार्टर सर्विसेज, विनफ्लाई एविएशन और VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों के लिए काम किया. वह फिलहाल VSR वेंचर्स में लीयरजेट 45 कैप्टन के तौर पर काम कर रहे थे.

16 साल के करियर में कई कंपनियों में किया काम (He worked for several companies during his 16-year career)

जानकारी सामने आ रही है कि कैप्टन साहिल ने अपने 16 साल के करियर में कई एयर चार्टर सेवाओं और विनफ्लाई जैसी मशहूर कंपनियों के लिए काम किया था. वह फिलहाल VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड में काम कर रहे थे. इतने अनुभव के बावजूद लैंडिंग के दौरान कुछ गड़बड़ हुई जिसे वह कंट्रोल नहीं कर पाए. यह विमान VSR वेंचर्स का एक Learjet 45 था, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर VT-SSK था. विमान का कुल वज़न 9752 किलोग्राम था.

‘पापा, हम कल बात करेंगे’, जब बेटी ने प्लेन क्रैश से पहले आखिरी बार की पिता से बात! पढ़ पसीज जाएगा दिल

किस कंपनी का था विमान? (Which company owned the aircraft?)

VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली में स्थित एक प्राइवेट एविएशन कंपनी है. 2011 में स्थापित यह कंपनी एयरक्राफ्ट चार्टर सेवाएं और एविएशन कंसल्टेंसी देती है. यह कंपनी कैप्टन विजय सिंह और कैप्टन रोहित सिंह की है. यह ध्यान देने वाली बात है कि उनका एक और विमान 14 सितंबर, 2023 को मुंबई एयरपोर्ट पर क्रैश हो गया था.

कब हुआ हादसा? (When did the accident happen?)

यह हादसा सुबह लगभग 8:45 से 9:15 बजे के बीच हुआ. अजित पवार मुंबई से बारामती सार्वजनिक सभाओं को संबोधित करने जा रहे थे. बारामती रनवे पर लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी के कारण विमान क्रैश हो गया. रनवे पर उतरने के बजाय विमान एक खेत में जा गिरा. टक्कर के बाद विमान के टुकड़े-टुकड़े हो गए और उसमें आग लग गई. विमान पूरी तरह से मलबे में तब्दील हो गया.

परिवार, पार्टी और राज्य…भतीजे अजित के निधन पर शरद पवार ने ऐसा क्या कहा? गम में डूब गया पूरा महाराष्ट्र

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST