<
Categories: देश

सुनेत्रा पवार लेंगी Maharashtra Deputy CM की शपथ, राजभवन में समारोह की तैयारियां शुरू, महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम

Maharashtra Deputy CM: महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स इन दिनों संवेदनशील के दौर से गुजर रही है. सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र की अगली डिप्टी CM के तौर पर चुना गया है?

Maharashtra Deputy CM: महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स इन दिनों संवेदनशील के दौर से गुजर रही है. हाल ही में प्लेन क्रैश में जान गवांने वाले अजित पवार के बाद राज्य में डिप्टी सीएम को लेकर अटकलें तेज हो गईं. अब ऐसे में दिवंगत नेता अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र की अगली डिप्टी CM के तौर पर चुना गया है. उनके डिप्टी सीएम बनने की चर्चा पहले ही मीडिया की सुर्खुयां बनी रहीं. अब जानकारी मिल रही है, कि उन्हें ही अगला उप-मुख्यमंत्री बनाया जाएगा. 

शाम को शपथ लेंगी सुनेत्रा पवार

एएनआई के मुताबिक, एनसीपी विधायक दल-विधान परिषद सदस्यों की दोपहर 2 बजे मुंबई में बैठक होगी. बैठक आयोजित होने के बाद दोपहर के वक्त डिप्टी सीएम पद के लिए सुनेत्रा पवार के नाम का ऐलान होगा. संभावना है कि सुनेत्रा पवार शाम 5 बजे डिप्टी सीएम की शपथ ले सकती हैं. साथ ही अजित पवार के बड़े बेटे पार्थ पवार को भी राज्यसभा भेजे जाने की चर्चा तेज है, हालांकि इसकी फिलहाल अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है. देवेंद्र फड़णवीस ने कहा कि अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा को उप-मुख्यमंत्री के लिए चुना गया है तो NCP के फैसले के साथ वे खड़े रहेंगे. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वित्त मंत्रालय सीएम फडणवीस के पास रह सकता है. 

5 बजे होगा शपथ समारोह

लोकभवन राज्यपाल दफ़्तर से आधिकारिक जानकारी दी गई है कि शाम को पांच बजे शपथ समारोह आयोजित किया जाएगा, जहां सुनेत्रा पवार डिप्टी सीएम की शपथ लेगीं.  लोकभवन( राजभवन) में तैयारियां शुरू हो गई हैं. बता दें कि एजुकेशन के लिहाज से सुनेत्रा पवार को शिक्षित नेता माना जाता है. उन्होंने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा यूनिवर्सिटी से B.Com किया. इसके बाद उन्होंने एस.बी. आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज, औरंगाबाद से पोस्ट-ग्रेजुएशन की पढ़ाई की. शिक्षा ने उन्हें आर्थिक, प्रबंधन और प्रशासनिक विषयों की मजबूत समझ दी. 

राजनीति में एंट्री और वर्तमान भूमिका

महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में जन्मी सुनेत्रा पवार NCP के वरिष्ठ नेता पद्मसिंह पाटिल की बेटी हैं. सुनेत्रा पवार ने खुद कई बार बताया कि उनके पिता केवल एक पॉलिटिशियन ही नहीं थे, बल्कि उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी के तौर पर भी देश की सेवा की. वे गांव में भी अपनी जिम्मेदारियां निभाते थे. यही से उनके अंदर भी समाज सेवा की नींव पड़ी. वर्तमान में सुनेत्रा पवार राज्यसभा सांसद हैं.

Pushpendra Trivedi

मैं इंडिया न्यूज में सीनियर सब एडिटर की पोस्ट पर हूं. मैं यहां पर धर्म, लाइफस्टाइल, मनोरंजन, नेशनल, टेक एंड ऑटो और वायरल खबरों को एडिट करता हूं. मुझे पत्रकारिता और कंटेंट की फील्ड में 6 साल से ज्यादा का अनुभव है.

Recent Posts

‘कुछ लोग शो से बाहर नहीं…’, द 50 के बाद भी जारी विवाद, बिना नाम लिए मोनालिसा ने किसे दिया करारा जवाब?

The 50 Reality Show Controversy: मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने…

Last Updated: April 4, 2026 00:09:39 IST

Yuvraj Singh: ‘ऐसे लोगों के साथ बैठना भी मंजूर नहीं’! युवी ने खोला राज, आखिर क्यों कमेंट्री से फेर लिया अपना मुंह?

युवराज सिंह ने बताया क्यों रहते हैं कमेंट्री की दुनिया से दूर? निजी टिप्पणियों पर…

Last Updated: April 3, 2026 23:13:32 IST

7:11 Minute Viral Video Fact Check: क्या Marry Umair का वीडियो असली है? क्लिक करने से पहले जान लें सच्चाई

7:11 Minute Viral Video Truth: सोशल मीडिया पर  'Marry Umair 7:11 Viral private video' नाम…

Last Updated: April 3, 2026 22:51:31 IST

Delhi Earthquake: क्या आपका घर है सेफ? दिल्ली में भूकंप के लिहाज से सबसे असुरक्षित इलाके कौन-कौन से हैं?

Delhi Earthquake Dangerous Zones: दिल्ली-NCR, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत पूरे उत्तर भारतीय क्षेत्र में भूकंप के…

Last Updated: April 3, 2026 22:41:37 IST

Earthquake in North India: उत्तर भारत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, दिल्ली से हिमाचल तक हिली धरती

उत्तर भारत में अचानक कांपी धरती, दिल्ली-NCR से लेकर पंजाब तक दहशत! आखिर कहां था…

Last Updated: April 3, 2026 22:47:39 IST

Viral Video: सड़क पर अचानक सैर पर निकला जंगली हाथी: ग्रामीणों का उमड़ा हुजूम, नजारा देख फटी रह गईं सबकी आंखें!

Odisha Elephant Video: ओडिशा के ढेंकानाल के रिहायशी इलाके में घुसा विशाल जंगली हाथी, बेखौफ…

Last Updated: April 3, 2026 21:21:19 IST