<
Categories: मनोरंजन

प्रीति जिंटा का खुलासा, रानी मुखर्जी और करीना कपूर के साथ ‘कैटफाइट’ का सच

प्रीति जिंटा ने रानी मुखर्जी और करीना कपूर के साथ अपनी पुरानी catfights की सच्चाई बताई है . उन्होंने कहा कि समय के साथ उनके रिश्तों में maturity आई है. अब वे इन rumors को गंभीरता से नहीं लेती. रानी मुखर्जी के साथ उनका रिश्ता अब मजाकिया है और करीना के साथ कोई भी tension नहीं है.

Bollywood Gossip : बॉलीवुड की ‘डिंपल गर्ल’ प्रीति जिंटा ने आखिरकार अपनी पुरानी ‘कैटफाइट’ की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए सच्चाई बयां की है.  सालों पहले रानी मुखर्जी और करीना कपूर के साथ उनके विवादों की खबरें खूब वायरल हुई थी, लेकिन अब प्रीति ने इन रिश्तों की असलियत साझा की है. प्रीति जिंटा ने हाल ही में अपने पुराने वायरल बयानों पर सफाई देते हुए बताया कि कैसे उन्हें अक्सर विवादों में घसीटा जाता था. रानी मुखर्जी के साथ उनके रिश्तों पर बात करते हुए प्रीति ने बताया कि जब रानी ने एक शो में कहा था कि प्रीति बहुत ज्यादा बोलती है और उन्हें अपनी राय अपने पास रखनी चाहिए, तो उन्होंने इसे बहुत ही मजाकिया ढंग से संभाला. प्रीति ने हंसते हुए कहा कि अब जब भी वह रानी से मिलती है, तो वह तुरंत अपने मुंह पर हाथ रख लेती हैजिसे देखकर रानी भी हंसने लगती है.
रानी मुखर्जी के साथ अपने संबंधों पर आगे बात करते हुए प्रीति ने खुलासा किया कि उन्होंने इस बारे में रानी से सीधा सवाल भी पूछा था. उन्होंने रानी से कहा, तुमने ऐसा क्यों कहा? क्या तुम ये बात मेरे मुंह पर नहीं कह सकती थी?  इस पर रानी ने जवाब दिया कि वह सिर्फ मजाक कर रही थी.  प्रीति ने साफ किया कि वह रानी को एक बेहतरीन एक्ट्रेस मानती है और उनके साथ काम करने में उन्हें कभी कोई समस्या नहीं हुई, भले ही वे दोनों निजी जीवन में बहुत करीब न हों.
करीना कपूर के साथ ‘कोल्ड वॉर’ पर प्रीति
करीना कपूर के साथ अपने रिश्तों पर बात करते हुए प्रीति ने स्वीकार किया कि पहले वह छोटी-छोटी बातों को दिल से लगा लेती थी.  उन्होंने कहा कि पहले अगर कोई उन्हें ‘हेलो’ नहीं कहता था, तो उन्हें लगता था कि सामने वाला बदतमीज है. ‘कल हो ना हो’ के दौरान करीना के साथ उनके तनाव की खबरें काफी सुर्खियों में रही थी, क्योंकि वह रोल पहले करीना को ऑफर हुआ था.  लेकिन अब समय के साथ प्रीति काफी शांत हो गई है. उन्होंने कहा, अब अगर मैं करीना से मिलती हूं और वो मुझे हाय नहीं कहती, तो मुझे बुरा नहीं लगता. मैं खुद आगे बढ़कर हाय बोल देती हूं. अगर वो जवाब नहीं देती, तो भी मुझे कोई दिक्कत नहीं है.  प्रीति ने खुद को कॉन्ट्रोवर्सी की पसंदीदा बच्ची बताया और कहा कि पता नहीं क्यों उन्हें हमेशा ऐसे अजीब विवादों में खींच लिया जाता है.
प्रीति ने यह साफ कर दिया है कि वह और रानी मुखर्जी असल जिंदगी में बेस्ट फ्रेंड्स नहीं हैं और न ही वे एक-दूसरे के घर जाती है, लेकिन उनके बीच कोई नफरत भी नहीं है. उन्होंने कहा कि मीडिया ने उनकी दोस्ती को जरूरत से ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया था.  अब प्रीति अपनी जिंदगी में बहुत मैच्योर हो चुकी है और इन पुरानी बातों को पीछे छोड़ चुकी है.
काम की बात करें तो, प्रीति जिंटा लंबे समय बाद सनी देओल के साथ फिल्म ‘लाहौर 1947’ के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली है, जिसका उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है.
Mansi Sharma

Recent Posts

Abhishek Sharma World Record: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I पावरप्ले में 100 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने

Abhishek Sharma World Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में…

Last Updated: October 24, 2026 15:59:51 IST

13 साल के शिबू खान को न्याय दिलाने के लिए निकला कैंडल मार्च, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Bihar Murder Case: बिहार के बगहा में 13 वर्षीय शिबू खान की हाल ही में…

Last Updated: October 24, 2026 15:43:40 IST

देवी विसर्जन जुलूस में मस्जिद के पास हवाई फायरिंग, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया…

Last Updated: October 24, 2026 15:00:22 IST

Tilak Varma World Record: तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, एक साल में सबसे ज्यादा T20I कैच लेने वाले फील्डर बने

Tilak Varma World Record: भारत-न्यूजीलैंड दूसरे T20I में तिलक वर्मा ने 2026 में 26 कैच…

Last Updated: October 24, 2026 14:47:45 IST

पारूल विश्वविद्यालय और गोवा स्वास्थ्य सेवा संचालनालय ने फिजिओथेरपी केंद्र शुरू किए

केपेम (गोवा), 24 अक्टूबर: पारूल विश्वविद्यालय गोवा की स्वास्थ्य सेवा संचालनालय (डीएचएस), गोवा के साझेदारी…

Last Updated: October 24, 2026 14:37:23 IST