होम / नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर अंडमान दौरे पर जाएंगे अमित शाह, फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर अंडमान दौरे पर जाएंगे अमित शाह, फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : January 14, 2023, 11:54 am IST

Amit Shah visit Andaman on Netaji’s Birth Anniversary: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर 23 जनवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का दौरा करेंगे। इसकी जानकारी शुक्रवार को एक अधिकारी ने दी है। इस दौरान अमित शाह राष्ट्रीय सुरक्षा और ईको-टूरिज्म से जुड़ी हुई कई विकासात्मक पहलों का भी जायजा करेंगे।

23 जनवरी को झंडा फहराएंगे अमित शाह

अधिकारी ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने यहां जिमखाना मैदान में 30 दिसंबर 1943 को राष्ट्रीय ध्वज को फहराया था। 23 जनवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी जगह पर झंडा फहराएंगे। अब इस मैदान का नाम ‘नेताजी स्टेडियम’ रख दिया गया है। आपको बता दें कि अमित शाह की पोर्ट ब्लेयर के पास नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप जाने की बात भी कही जा रही है।

पीएम मोदी ने की थी ये घोषणा 

जानकारी दे दें कि 30 दिसंबर 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रॉस द्वीप का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप रखे जाने का एलान किया किया था। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर पहले जापान का कब्जा था। 29 दिसंबर 1943 को औपचारिक तौर पर इसे नेताजी की आज़ाद हिंद सरकार को सौंप दिया गया था।

बीजेपी के स्थानीय नेताओं से मिल सकते हैं शाह

बता दें कि अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा और ईको-टूरिज्म से जुड़ी हुई विभिन्न विकासात्मक पहलों का अमित शाह इस दौरा जायजा लेंगे। वह भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेताओं से भी मिल सकते हैं। इसके साथ ही उनके सेलुलर जेल का दौरा करने की भी संभावना है।

Also Read: आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम! दिल्ली पुलिस ने भलस्वा डेयरी में देर रात छापा मारकर बरामद किया हैंड ग्रेनेड

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT