Amravati Theft News: वारदात के समय इलाके में पुलिस की मौजूदगी और सुरक्षा व्यवस्था कायम थी. इसके बावजूद चोर बेहद शातिर तरीके से बंद घरों को चुनकर चोरी करने में सफल रहे. शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने पहले इलाके की रेकी की और यह पता लगाया कि किन घरों के लोग बाहर गए हुए हैं.
अमरावती में जजों की कॉलोनी में चोरी
Amravati Theft News: : महाराष्ट्र के अमरावती जिले में एक बड़ी चोरी सामने आई है जिससे कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.पुलिस की मौजूदगी के बावजूद चोरों ने जजों की कॉलोनी को निशाना बनाया. आधी रात को प्लान की गई इस घटना में पांच जजों और चार कोर्ट कर्मचारियों के नौ घरों में चोरी हुई जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.
यह घटना कांतानगर इलाके की है जहां न्यायाधीशों और न्यायालयीन कर्मचारियों के लिए अलग-अलग आवासीय कॉलोनियां बनी हुई हैं. जानकारी के अनुसार नलदमयंती कॉलोनी में तीन न्यायाधीशों के घरों के ताले तोड़े गए जबकि पास स्थित पैनगंगा इमारत में दो अन्य न्यायाधीशों के घरों में भी सेंधमारी की गई.वहीं पीछे स्थित आवासीय परिसर में चार न्यायालयीन कर्मचारियों के घर भी चोरों के निशाने पर रहे.
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि वारदात के समय इलाके में पुलिस की मौजूदगी और सुरक्षा व्यवस्था कायम थी. इसके बावजूद चोर बेहद शातिर तरीके से बंद घरों को चुनकर चोरी करने में सफल रहे. शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने पहले इलाके की रेकी की और यह पता लगाया कि किन घरों के लोग बाहर गए हुए हैं.
बताया जा रहा है कि चोर कॉलोनी के पीछे की झाड़ियों का सहारा लेकर दीवार फांदकर अंदर घुसे और चोरी के बाद उसी रास्ते फरार हो गए.पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कुछ संदिग्ध गतिविधियां कैद हुई हैं, जिनके आधार पर पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है.
फिलहाल चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन न्यायाधीशों के आवासों में इस तरह की सेंधमारी ने सुरक्षा इंतज़ामों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया जा रहा है.
UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…
Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…
India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…
Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…
पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…