Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > Ankit Baliyan Murder: लॉरेंस-गोगी गैंग को पसंद नहीं आया अंकित बालियान का ये गाना, इसलिए ले ली जान? आरोपियों की तस्वीर भी आई सामने

Ankit Baliyan Murder: लॉरेंस-गोगी गैंग को पसंद नहीं आया अंकित बालियान का ये गाना, इसलिए ले ली जान? आरोपियों की तस्वीर भी आई सामने

अंकित बालियान मर्डर केस: लॉरेंस-गोगी गैंग को नहीं पसंद आया अंकित बालियान का ये गाना, जिम के बाहर गोलियों से भूनकर ले ली जान! संदिग्धों की फोटो आई सामने, पोस्ट में बताई जान लेने की वजह

Written By:
Last Updated: August 27, 2026 13:59:10 IST

Mobile Ads 1x1

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. सोनीपत के रहने वाले और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गोगी गैंग के शूटर भोलू शाहपुरिया ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है. भोलू ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर हत्या की वजह भी साफ कर दी है.

गोगी गैंग ने क्यों ली जान? 

भोलू शाहपुरिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा- ‘ये जो आज अंकित बालियान का शामली में मर्डर हुआ है, इसकी पूरी जिम्मेदारी मैं Bholu Sahapuriya (Sonipat) लेता हूँ. ये हमारे दुश्मनों का साथ देता था, हमारे गोगी भाई के साथ हुई घटना पे इसने गाना बनाया था और हमारे दुश्मनों का अपराधिक कामो में साथ देता था. इसका अंजाम इसको मिल गया और जो भी हमारे दुश्मनों का साथ देगा उन सबका यही हाल होगा. ये तो अभी शुरुआत है सबका नंबर आयेगा. Wait and Watch…”

gogi gang

आपको बताते चलें कि सितंबर 2021 में दिल्ली की रोहिणी कोर्ट के अंदर गैंगस्टर जितेंद्र मान उर्फ गोगी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी. अंकित बालियान ने इसी कोर्ट शूटआउट और गैंगवार की घटना को थीम बनाकर गाना गाया था, जिसे यूट्यूब पर 5 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले थे. गोगी गैंग का आरोप है कि अंकित ने उनके विरोधी गैंग/दुश्मनों का साथ देते हुए इस घटना पर गाना बनाया था.

अंकित बालियान का वह चर्चित गाना था, ‘जज के भी आवेंगे पसीने, देखिए भरी कोर्ट में गोली मारेंगे…’ यह गाना 15 फरवरी 2023 को रिलीज हुआ था.

हत्या से ठीक पहले डाला था मूसेवाला का गाना

वहीं, बुधवार दोपहर 1:06 बजे अंकित ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर सिद्धू मूसेवाला के गाने का वीडियो लगाया था. इसके अलावा हत्या से करीब एक घंटे पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी आवाज में एक ऑडियो डाला था, ‘रे खास भाई की भड़क के ऊपर, मर्डर मार दें सड़क के ऊपर. जो खटकेगा, वो भटकेगा, साला बच जावेगा कुकर. राम-राम जी की भाई अपने लाडले भाइयों ते, ये लाइन शेयर कर दो. जय बाबा की, जय भारत.’

अंकित बालियान के हत्यारों की तस्वीर आई सामने

इस बीच, अंकित बालियान की हत्या के आरोपियों से जुड़ी दो तस्वीरें सामने आई हैं; ये दोनों तस्वीरें CCTV फुटेज में कैद हुई हैं. इन तस्वीरों में चार आरोपी दो मोटरसाइकिलों पर सवार दिखाई दे रहे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने से पहले घटनास्थल की रेकी की थी. आरोपियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं. गौरतलब है कि अंकित बालियान की हत्या संभल सदर कोतवाली पुलिस स्टेशन के इलाके में आने वाले नाला-पटरी, आर्यपुरी में हुई थी. 

2 मिनट में बरसाईं 20 गोलियां

बाबरी थाना क्षेत्र के बंतीखेड़ा गांव निवासी अंकित बालियान (35) पुत्र सत्यवीर फौजी बुधवार शाम करीब 6:48 बजे आर्य पूरी स्थित ‘मसल्स जिम’ से निकलकर अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठने जा रहे थे. तभी बाइक सवार 4 बदमाशों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. बदमाशों ने महज 2 मिनट में 20 राउंड गोलियां चलाईं, जिसमें से 8 गोलियां अंकित को लगीं. हत्या के बाद आरोपी 200 मीटर तक पैदल ही गोलियां चलाते हुए फरार हो गए.

परिजनों ने सड़क पर शव रख की बुलडोजर कार्रवाई की मांग

जिम में मौजूद एक पुलिसकर्मी ने लोगों की मदद से अंकित को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने देर रात शहर के वर्मा मार्केट के पास शव रखकर जाम लगा दिया और हत्यारों के एनकाउंटर व उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की. मौके पर पहुंचे एसपी एनपी सिंह ने शहर में 5 थानों की पुलिस तैनात कर दी है. पुलिस फिलहाल गैंगवार, म्यूजिक इंडस्ट्री के विवाद और चुनावी रंजिश समेत सभी एंगल से जांच कर रही है.

MORE NEWS