India News (इंडिया न्यूज़), Arvind Kejriwal Photo Controversy: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन दिनों तिहाड़ जेल में हैं। उनको ईडी ने कथित दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में गिरफ्तार किया है। जिसके बाद से उनका कोई भी संदेश उनकी पत्नी जनता के सामने उनकी कुर्सी पर बैठ कर देती है। इस बिच फिर से विवाद शुरू हो गया है। दरअसल, जब शुक्रवार (5 मार्च) को आप संयोजक की पत्नी उनका संदेश पढ़ रही थी, तब शहीद-ए-आजम भगत सिंह और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की तस्वीरों के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का फोटो लगाया हुआ था। जिसको लेकर शहीद-ए-आजम के पोते यादविंदर सिंह संधू बुरी तरह भड़क उठे।
शहीद-ए-आजम के पोते यादविंदर सिंह संधू ने इस मुद्दे पर दिल्ली सीएम के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को घेरा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से तस्वीरें लगाई गईं, उसे देखकर उन्हें बहुत बुरा लगा और अफसोस भी हुआ। उन्होंने आगे कहा कि आप को इस तरह से महान लोगों के साथ अरविंद केजरीवाल की तुलना की कोशिश नहीं करनी चाहिए थी। भगत सिंह के पोते की तरफ से कहा गया कि आज सुबह सुनीता केजरीवाल का एक वीडियो और उसे देखने के बाद बहुत बुरा लगा। हमें उस पर अफसोस भी हुआ। उसमें भगत सिंह और भीम राव अंबेडकर के साथ अरविंद केजरीवाल का फोटो बीच में लगा था।
Arvind Kejriwal Photo Controversy
World Oldest Billionaire: ये हैं दुनिया के सबसे उम्रदराज अरबपति, उम्र सुन उड़ जाएंगे होश
इस दौरान यादविंदर सिंह संधू ने उनकी तुलना शहीद-ए-आजम और बाबा साहब के साथ करने की कोशिश की गई, यह देखकर बहुत बुरा लगा। यह गलत है। आप को ऐसा नहीं करना चाहिए। भगत सिंह के पोते के अनुसार आम आदमी पार्टी के अलावा किसी और नेता या पार्टी को भी अपनी तुलना इन लोगों से नहीं करनी चाहिए। आपको व्यक्तिगत राजनीति जहां करनी है, करें. उसमें कोई हर्ज नहीं है। परंतु इन महान लोगों के साथ अपनी तुलना नहीं करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि उनके दिखाए रास्तों पर चलने का हम सिर्फ प्रयास कर सकते हैं। मुझे भारत भर से प्रतिक्रियाएं आईं। भगत सिंह और बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर के प्रेमियों को भी यह बात बड़ी गलत लगी. मुझे उनके भी फोन आए।