<

‘तुम मेरी बेटी हो, तुम्हारा कन्यादान…’, 3 साल तक करता रहा रेप; पीड़िता ने खोल अशोक खरात का राज़

Ashok Kharat Case Update: महाराष्ट्र के नासिक के कैप्टन बाबा उर्फ अशोक खरात केस में धीरे-धीरे कई गुत्थी खुलती जा रही है. ऐसे में अब वह महिला भी समाने आ चुकी है, जिसने अशोक खरात के खिलाफ पहली FIR दर्ज करवाई थी. वीडियो वायरल होने के बाद, पीड़ित और उसका परिवार बदनामी के डर से सामने नहीं आना चाहता. ज़्यादातर लोग अपने घर छोड़कर चले गए हैं.

Ashok Kharat Victim Statement: महाराष्ट्र के नासिक के कैप्टन बाबा उर्फ अशोक खरात केस में धीरे-धीरे कई गुत्थी खुलती जा रही है. ऐसे में अब वह महिला भी समाने आ चुकी है, जिसने अशोक खरात के खिलाफ पहली FIR दर्ज करवाई थी. वीडियो वायरल होने के बाद, पीड़ित और उसका परिवार बदनामी के डर से सामने नहीं आना चाहता. ज़्यादातर लोग अपने घर छोड़कर चले गए हैं.
अब तक, खरात के खिलाफ 12 FIR दर्ज की जा चुकी हैं. इनमें से 8 यौन उत्पीड़न के मामले हैं. पुलिस को 58 अश्लील वीडियो मिले हैं. जांच में पता चला है कि 150 से ज़्यादा महिलाएं रेप और यौन उत्पीड़न का शिकार हो सकती हैं.

पीड़ित महिला ने क्या बताया?

दैनिक भास्कर की खबर के मुताबिक, जब पीड़िता शादी से पहले अशोक खरात से उसके ऑफिस में पहली बार मिली तो, उसने उससे कहा कि तुम मेरी बेटी हो. मैं तुम्हारा कन्यादान खुद करूंगा. लेकिन उसने वहां उसके साथ रेप किया. उस पहली पीड़िता ने नासिक SIT से बाबा के खिलाफ शिकायत की थी और वकीलों से बात की.

रिश्तेदार के जरिए पीड़िता खरात से मिली

पीड़िता 2019 में एक रिश्तेदार के ज़रिए बाबा से मिली थी. वह अपनी शादी को लेकर परेशान थी. खरात ने झूठा दावा किया कि उसके पास दैवीय शक्तियां हैं और उसे अपनी बेटी कहकर उसका भरोसा जीत लिया. उसने उसे 50 हज़ार और 28 हज़ार रुपये के कीमती पत्थर दिए. उसने पीड़िता से कहा कि वह उन दोनों पत्थरों को ताबीज़ की तरह पहने. 4. नवंबर 2022 से दिसंबर 2025 के बीच उसने पीड़िता को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ कई बार बलात्कार किया.
पीड़िता ने आगे बताया, ‘मैं खरात से पहली बार 2019 में मिली थी. बाबा ने कहा कि चिंता मत करो, मैं तुम्हें एक पीला पुखराज पत्थर दे रहा हूं. इसे खंडोबा मंदिर ले जाओ. वहां भगवान को 11 नारियल चढ़ाओ और इस पत्थर को लॉकेट की तरह अपने गले में पहन लो. तुम्हारी शादी एक अच्छे घर में होगी.

नवंबर में पीड़िता की सगाई हो गई

पीड़िता ने बताया कि ‘नवंबर 2022 में मेरी सगाई हो गई. मैं अपने मंगेतर के साथ बाबा का आशीर्वाद लेने गई. बाबा ने कहा कि शादी से पहले, ईशानश्वर महादेव मंदिर में एक सिद्धि पूजा करनी होगी. उन्होंने मुझे मंदिर में होने वाली पूजा की रस्में समझाने के लिए अपने दफ़्तर बुलायाय यहीं पर उन्होंने पहली बार मेरे साथ बलात्कार किया. उसके बाद, अगले तीन सालों में उन्होंने कई बार मेरे साथ बलात्कार किया.
पीड़िता के अनुसार, शादी के बाद भी खरात उसे धार्मिक पूजा-पाठ के बहाने दफ़्तर बुलाता था और उसके पति की मौत या बदनामी की धमकी देता था. इन सब से तंग आकर, मैंने 17 मार्च 2026 को सरकारवाड़ा पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करवाई.

18 दिनों में खरात पर 12 FIR

नासिक SIT से जुड़े एक सीनियर अधिकारी का कहना है, अशोक खरत के खिलाफ दर्ज सभी रेप की शिकायतों में एक जैसा ही तरीका देखने को मिला है. केस दर्ज कराने वाली ज़्यादातर महिलाओं का कहना है कि तांत्रिक पूजा करने के बाद बाबा उन्हें धमकाता था. वह उनके मन में यह बात बिठाने की कोशिश करता था कि अगर उन्होंने किसी को इस बारे में बताया, तो उनके बच्चों के साथ कुछ बुरा हो जाएगा या परिवार में कोई अनहोनी हो सकती है.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Abhinav Arora: पुलिस खड़ी रही, भीड़ तोड़ती रही कार, बाल संत अभिनव अरोड़ा पर हमला; महिला की चीखें कैमरे में कैद

Abhinav Arora Attack: बाल आध्यात्मिक वक्ता अभिनव अरोड़ा की कार पर गुरुवार हमला किया गया,…

Last Updated: April 10, 2026 00:28:31 IST

KKR vs LSG: लखनऊ की सांस रोक देने वाली जीत! मुकुल चौधरी ने फिफ्टी ठोक पलटी बाजी, देखती रह गई कोलकाता

KKR vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर IPL 2026 में…

Last Updated: April 10, 2026 00:02:05 IST

TMC द्वारा Humayun Kabir के स्टिंग वीडियो की कितनी है सच्चाई? गंभीर आरोपों पर क्या बोले कबीर

Humayun Kabir Controversy: TMC ने आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर पर…

Last Updated: April 9, 2026 23:25:28 IST

‘आई एम अनएबल टू कॉल पुलिस’, पंचकूला में इंजीनियर की रहस्यमी मौत; कमरे की दीवार पर खून से लिखा मैसेज

Panchkula Engineer Suspicious Death: मृतक इंजीनियर की पहचान बंदला ऋषिकेश के रूप में हुई है.…

Last Updated: April 9, 2026 22:52:33 IST

Fatehpur Girl Viral Video: ‘ये मेरी गर्लफ्रेंड है…’, बीच सड़क पर लोगों के सामने लड़की के साथ क्या करने लगा अमन सैय्यद? पीड़िता करती रही मना

Fatehpur Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक लड़के ने जबरदस्ती एक लड़की को…

Last Updated: April 9, 2026 22:27:03 IST

पहले पीछे आया, फिर लड़की का टॉप उठा… राजस्थान की सड़कों पर सरेआम छेड़छाड़, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Jaipur Woman Harassment Video: जयपुर में फिर से एक ऐसी वारदात हुई है, जिसने कानून…

Last Updated: April 9, 2026 22:17:05 IST