होम / केदारनाथ की पहाड़ियों फिर हुआ बड़ा हिमस्खलन, ताजा हुई 2013 की यादें

केदारनाथ की पहाड़ियों फिर हुआ बड़ा हिमस्खलन, ताजा हुई 2013 की यादें

Vir Singh • LAST UPDATED : October 1, 2022, 9:56 am IST

इंडिया न्यूज, देहरादून, (Avalanche In Kedarnath): उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल केदारनाथ की पहाड़ियों पर एक बार फिर हुए भयानक हिमस्खलन ने वर्ष 2013 की यादें ताजा कर दी हैं। हालांकि हिमस्खलन से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। श्री बदरी केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने हिमस्खलन की पुष्टि की है। उहोंने बताया कि हिमस्खलन काफी ऊंचाई पर हुआ, जिससे फिलहाल कोई नुकसान नहीं हुआ है।

2013 में हजारों श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी

अजेंद्र अजय ने कहा कि जिसने भी हिमस्खलन होते देखा उसे वर्ष 2013 में केदारनाथ में आई सबसे बड़ी आपदा याद आ गई। गौरतलब है कि 2013 में केदारनाथ में केदारनाथ के पास पीछे की तरफ चोराबाड़ी झील टूट गई थी जिससे मंदाकिनी नदी में बाढ़ आने के कारण केदारधाम सहित कई इलाके चपेट में आ गए थे और हजारों श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। जिन्होंने भी 2013 का मंजर देखा है इसे आज भी याद करके उनकी रूह कांप जाती है।

यात्रियों ने बनाया घटना का वीडियो, वायरल हुआ

केदराधाम से हिमस्खलन होते हुए देखा गया। यहां मौजूद कुछ यात्रियों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया जो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया है। गत 23 सितंबर को भी केदारनाथ की ऊंची चोटियों पर हिमस्खलन हुआ था। उस समय भी केदारधाम में मौजूद श्रद्धालु डर गए थे। हालांकि इससे भी कोई नुकसान नहीं हुआ था। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एन एस रजवार का कहना है कि हिमस्खलन काफी छोटा था और इससे कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। यह धाम से चार किमी दूर चोराबाड़ी के पास आया था।

ये भी पढ़ें : जिस ड्राइवर के घर केजरीवाल ने किया था डिनर, वो तो निकला PM Modi का जबरा फैन

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Akash Anand: मायावती के भतीजे के खिलाफ केस दर्ज, तालिबान से की थी बीजेपी सरकार की तुलना -India News
Tata Curvv EV: मार्केट में बवाल मचाने आ रही है Tata की नई Electric कार, फुल चार्ज में दिल्‍ली से मनाली- Indianews
Arun Govil: मेरठ से भाजपा प्रत्याशी पर विपक्ष ने लगाया आरोप, रामायण अभिनेता ने स्पष्ट किया मुंबई जाने पर अपना रुख -India News
Secrets of hairs : बालों को देख पहचानिए किसी व्यक्ति का व्यक्तित्व, इस तरह के बालों वाले होते हैं जीनियस- Indianews
Astrological tips : रात को सोने से पहले अपनाएं ये जरूरी उपाय, जिंदगी में मिलेंगे नए मुकाम- Indianews
CSK vs SRH: तुषार देशपांडे ने सनराइजर्स हैदराबाद पर बरपाया कहर, CSK ने SRH को 78 रन से हराया -India News
Redmi A2: 10 हज़ार वाला फोन अब सिर्फ 5,299 रुपये में, शानदार ऑफर, जल्द करें बुक- Indianews
ADVERTISEMENT