<
Categories: देश

Bank Strike Update: आज रविवार को भी खुले रहेंगे बैंक, कल से 3 दिन की हड़ताल; निपटा लें जरूरी काम

Bank Strike Update: 27 सितंबर को रविवार होने के बावजूद कई सरकारी और ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे. 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल के कारण शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहेगा.

Bank Strike Update: अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है तो आज उसे पूरा कर लेना बेहतर रहेगा. रविवार यानी 27 सितंबर को कई सरकारी और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे. ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि बैंक कर्मचारी यूनियनों ने 28 सितंबर से 30 सितंबर तक तीन दिन की हड़ताल का ऐलान किया है. ग्राहकों की परेशानी कम करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के निर्देश पर रविवार को बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध रखने की व्यवस्था की गई है. ऐसे में जिन लोगों को चेक जमा करना है, पासबुक अपडेट करानी है या बैंक शाखा से जुड़ा कोई जरूरी काम है, वे आज बैंक जाकर उसे पूरा कर सकते हैं.

आज खुले रहेंगे बैंक

रविवार को सार्वजनिक क्षेत्र के कई बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे. इनमें प्रमुख रूप से SBI, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शामिल हैं. हालांकि, शाखा जाने से पहले अपने बैंक की स्थानीय शाखा का समय और सेवा उपलब्धता जरूर जांच लें. अलग-अलग जगहों पर बैंकिंग सेवाओं के समय में अंतर हो सकता है.

28 से 30 सितंबर तक रहेगी हड़ताल

बैंक यूनियनों ने सोमवार 28 सितंबर से बुधवार 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया है. यूनियनों की प्रमुख मांगों में सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करना, पेंशन से जुड़े सुधार और परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) जैसे मुद्दे शामिल हैं. केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने बैंक यूनियनों से बातचीत के जरिए लंबित मांगों का समाधान निकालने की अपील की है. हड़ताल के दौरान बैंक शाखाओं में सामान्य कामकाज प्रभावित होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: UP Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम में क्या हुआ बदलाव? जानें यूपी के शहरों में आज के ताजा रेट

ATM और UPI से नहीं रुकेगा जरूरी काम

बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद डिजिटल बैंकिंग सेवाएं लोगों के लिए उपलब्ध रहेंगी. ग्राहक UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM के जरिए पैसे का लेन-देन कर सकेंगे. SBI ने ग्राहकों को YONO, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और ATM जैसी सेवाओं का इस्तेमाल करने की सलाह दी है. बैंक ऑफ इंडिया ने भी डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म का उपयोग करने की अपील की है. इसलिए अगर कोई जरूरी बैंकिंग काम शाखा से ही करना है, तो रविवार को उपलब्ध सेवा का लाभ उठाकर उसे समय पर पूरा करना जरूरी है.

ये भी पढ़ें:  Silver Price Today: रविवार को चांदी कितनी महंगी? 1 किलो से 10 ग्राम तक चेक करें आपके शहर का नया भाव

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

KBC 18: ‘सिमडेगा की मैं छोरी हूं…’ KBC में रेशमा का दमदार अंदाज, अमिताभ बच्चन भी हुए खुश

KBC 18: सिमडेगा की रेशमा लकड़ा KBC के 31वें एपिसोड में शामिल हुईं. उन्होंने अमिताभ…

Last Updated: September 27, 2026 11:56:01 IST

Delhi Gold Rate Today 27 September 2026: दिल्ली में सोने के दाम फिर बदले, 10 ग्राम 24 कैरेट का भाव ₹1.52 लाख के पार

Delhi Gold Rate Today 27 September 2026: दिल्ली में आज 24 कैरेट यानी 99.9 फीसदी…

Last Updated: September 27, 2026 11:40:16 IST

JSSC CGL 2023: फर्जीवाड़े से पास हुए 3 कैंडिडेट गिरफ्तार, CID की कार्रवाई से मचा हड़कंप; अब तक 19 अरेस्ट

JSSC CGL 2023 Exam Fraud:बता दें कि झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (JSSC) CGL 2023 एग्जाम…

Last Updated: September 27, 2026 11:25:13 IST

IND vs WI 1st ODI Live Streaming: कोहली और रोहित आज बल्ले से मचाएंगे धमाल, जानें कब शुरू होगा मुकाबला; कहां देखें मैच?

IND vs WI 1st ODI Live Streaming:पहला मैच 27 सितंबर को, दूसरा ODI 30 सितंबर…

Last Updated: September 27, 2026 10:43:33 IST

Silver Price Today: रविवार को चांदी कितनी महंगी? 1 किलो से 10 ग्राम तक चेक करें आपके शहर का नया भाव

Silver Price Today 27 September 2026: चांदी खरीदने की सोच रहे हैं या निवेश का…

Last Updated: September 27, 2026 10:30:13 IST

IND VS WI: ‘बॉलर्स को खेलने…’, मैच से पहले लीक हुआ गंभीर का जीत वाला वो प्लान? सुन दंग रह गए क्रिकेट पंडित

India vs West Indies 1st ODI:  एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल…

Last Updated: September 27, 2026 10:29:51 IST