इंडिया न्यूज, मुंबई:
Bappi Lahiri No More बॉलीवुड के म्यूजिक डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री के किंग बप्पी लहरी का अंतिम संस्कार कल होगा। उनका कल रात 11 बजकर 45 मिनट पर 69 वर्ष की उम्र में मुंबई स्थित जुहू के क्रिटी केयर अस्पताल में निधन हो गया। परिवार वालों ने बताया कि बप्पी लहरी के बेटे आज अमेरिका में हैं और कल वह दोपहर तक भारत लौटेंगे उसके बाद बप्पी दा का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
क्रिटी केयर अस्पताल में डॉ. दीपक नामजोशी की देखरेख मेें बप्पी का इलाल चल रहा था। डॉ. नामजोशी ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि बप्पी दा 29 दिन तक अस्पताल में रहे। कल उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था, लेकिन घर पर फिर तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गंभीर हालत में क्रिटी केयर अस्पताल वापस लाया गया। इसके बाद लगभग 11.45 बजे उनका निधन हो गया। उनके यूं अचानक चले जाने से फैन्स से लेकर परिवार सदमे में है। डॉ. नामजोशी ने बताया कि बप्पी आॅब्सट्रक्टिव स्लीप एप्निया (ओएसए) से पीड़ित थे। इसके अलावा उन्हें बार-बार सीने में संक्रमण होता था।
Also Read : Bappi Lahiri Passes Away दिग्गज संगीतकार ने मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस
बीते वर्ष बप्पी लहरी को कोरोना हो गया था। इसके बाद वह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती रहे थे। म्यूजिक इंडस्ट्री में डिस्को किंग कहे जाने वाले बप्पी लहरी का असली नाम अलोकेश लाहिड़ी था।
Shri Bappi Lahiri Ji’s music was all encompassing, beautifully expressing diverse emotions. People across generations could relate to his works. His lively nature will be missed by everyone. Saddened by his demise. Condolences to his family and admirers. Om Shanti. pic.twitter.com/fLjjrTZ8Jq
— Narendra Modi (@narendramodi) February 16, 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बप्पी लहरी के निधन पर गहरा शोक जताया। उहोंने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए शोक संदेश में लिखा, बप्पी के परिवार व प्रशंसकों के प्रति संवेदना। बप्पी लहरी जी का संगीत सभी दौर के लिए था और वह हर भावना को खूबसूरती से बयां करता था। हर जनरेशन के लोग उनके काम से जुड़ाव जाहिर करते थे। बप्पी का खुशनुमा स्वभाव सभी को याद रहेगा।
Read More : Bappi Lahiri Is No More: पहली बार 19 साल की उम्र में बंगाली फिल्म ”दादु” में गाया गाना
Connect With Us:- Twitter Facebook
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.