Live TV
Search
Home > देश > Bengaluru Crime News: बेटी के साथ कमरे में था कर्मचारी, गुस्से में अंधा हुआ बिजनेसमैन; फिर कर दिया खोफनाक कांड

Bengaluru Crime News: बेटी के साथ कमरे में था कर्मचारी, गुस्से में अंधा हुआ बिजनेसमैन; फिर कर दिया खोफनाक कांड

Bengaluru Crime News: बेंगलुरु में आनंदराज ने बेटी संग पकड़े गए कर्मचारी किरण को पीटकर मार डाला. किरण केरल का था, उसकी फैक्ट्री में काम करता था. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया.

Written By:
Published: November 6, 2026 08:44:44 IST
Last Updated: November 6, 2026 08:44:44 IST

Mobile Ads 1x1

Bengaluru Crime News: बेंगलुरु में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक व्यवसायी ने अपने ही 22 साल के कर्मचारी को पीट-पीटकर मार डाला. आरोप है कि व्यवसायी ने कर्मचारी को अपने घर पर अपनी 19 साल की बेटी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था. इसके बाद गुस्से में आकर उसने कर्मचारी की इतनी पिटाई की कि उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी व्यवसायी को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक की पहचान किरण के रूप में हुई है. वह केरल के पलक्कड़ जिले का रहने वाला था. वह पिछले कुछ सालों से आरोपी आनंदराज की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में काम कर रहा था.

बेटी के साथ था प्रेम संबंध

शुरुआती जांच में पता चला है कि आनंदराज को हाल ही में पता चला था कि किरण और उसकी बेटी के बीच प्रेम संबंध चल रहा है. इस बात से वह काफी नाराज था. उसकी बेटी पास के एक शहर में पढ़ाई करती है और छुट्टियों में बेंगलुरु आई हुई थी. बताया जा रहा है कि आनंदराज को अपनी बेटी और किरण के रिश्ते पर शक था. इसी शक के चलते उसने एक प्लान बनाया.

घर से बाहर जाने का नाटक कर लौट आया पिता

मंगलवार सुबह आनंदराज और उसकी पत्नी घर से बाहर चले गए. उन्होंने अपनी बेटी से कहा कि वे पूरे दिन घर पर नहीं रहेंगे. लेकिन कुछ ही घंटों बाद वे अचानक वापस लौट आए. घर आकर उन्होंने किरण को अपनी बेटी के साथ एक कमरे में देख लिया. पुलिस के मुताबिक, हमला करने से पहले आनंदराज ने अपनी बेटी को एक रिश्तेदार के घर भेज दिया. इसके बाद उसने किरण पर हमला कर दिया.

पीट-पीटकर की हत्या

आरोपी ने किरण की बुरी तरह पिटाई की. पिटाई से किरण को कई गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गया. उसे तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस को शक है कि यह हत्या पहले से सोची-समझी साजिश थी. इस बात की जांच की जा रही है कि हमले के समय घर पर कोई और भी मौजूद था या नहीं.

ये भी पढ़ें:  Khunti Road Accident: घायल की मदद करने पहुंचे थे लोग, फिर उन्हें ही लेने आ गए यमराज! एक साथ लोगों का रौंद गया 18 पहियों वाला ट्रक

भाई ने लगाया साजिश का आरोप

किरण के चचेरे भाई प्रसाद ने भी दावा किया है कि यह हत्या पहले से प्लान की गई थी. उसने कहा कि आनंदराज ने जानबूझकर किरण के भाई को हफ्ते की शुरुआत में ही डिलीवरी के काम से उत्तर प्रदेश भेज दिया था, ताकि किरण घर पर अकेला रहे और बीच-बचाव करने वाला कोई न हो.

ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir royal family: जम्मू-कश्मीर के राजघराने की बहू बनीं रिया बादल, जानिए कौन हैं राजकुमार मार्तंड सिंह

MORE NEWS