Live TV
Search
Home > देश > Delhi Fire: त्योहार से पहले दिल्ली के बाजार में बड़ा हादसा! मशहूर गफ्फार मार्केट में भीषण आग; चपेट में कई दुकानें

Delhi Fire: त्योहार से पहले दिल्ली के बाजार में बड़ा हादसा! मशहूर गफ्फार मार्केट में भीषण आग; चपेट में कई दुकानें

Delhi Fire: दिल्ली फायर सर्विस से मिली जानकारी के मुताबिक, करोल बाग के गफ्फार मार्केट में चैन वाली गली के ब्लॉक 13 में पूरी प्लाजा की एक दुकान में आग लग गई. आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की कुल 22 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. पानी के और टैंकर और लाइटिंग का सामान भी मौके पर भेजा गया.

Written By:
Published: November 6, 2026 08:13:20 IST
Last Updated: November 6, 2026 08:13:20 IST

Mobile Ads 1x1

Delhi Fire: दिल्ली के करोल बाग में गफ्फार मार्केट के चैन वाली गली इलाके में पूरी प्लाजा की एक दुकान में आग लग गई. आग लगने की खबर मिलने पर फायर ब्रिगेड की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. फायरफाइटर्स ने आग बुझाना शुरू कर दिया है. आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है.

दिल्ली फायर सर्विस से मिली जानकारी के मुताबिक, करोल बाग के गफ्फार मार्केट में चैन वाली गली के ब्लॉक 13 में पूरी प्लाजा की एक दुकान में आग लग गई. आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की कुल 22 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. पानी के और टैंकर और लाइटिंग का सामान भी मौके पर भेजा गया.

करोल बाग के गफ्फार मार्केट में चैन वाली गली के ब्लॉक 13 में पूरी प्लाजा की दुकान में लगी आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका अभी पता नहीं चल पाया है. शुक्रवार सुबह लगी इस आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है. फायर ब्रिगेड की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं.

त्योहार से पहले आग लगने की घटना ने उठाए सवाल

आज धनतेरस का त्योहार है और दिल्ली के सबसे व्यस्त बाजारों में से एक करोल बाग के गफ्फार मार्केट में लगी आग ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि, राहत की बात यह है कि मौके पर दमकल की 22 गाड़ियां पहुंच गई हैं. दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं. आज तक के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, आग एक दुकान में लगी और आस-पास की दुकानों में फैल गई. फिलहाल आग बुझाने का काम चल रहा है.

MORE NEWS