होम / Bhagwant Mann Cabinet Decision : पंजाब में भरे जाएंगे 25 हजार खाली पद

Bhagwant Mann Cabinet Decision : पंजाब में भरे जाएंगे 25 हजार खाली पद

Vir Singh • LAST UPDATED : March 19, 2022, 4:52 pm IST

Bhagwant Mann Cabinet Decision

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़:

Bhagwant Mann Cabinet Decision पंजाब की नई भगवंत मान सरकार ने आज कैबिनेट (Cabinet) की पहली बैठक (first meeting) में बड़ा फैसला किया। राज्य में 25 हजार पदों पर तत्काल भर्ती को कैबिनेट  ने अपनी स्वीकृति दे दी है। गौरतलब है कि आज ही विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने वाले आम आदमी पार्टी के 10 विधायकों ने बतौर मंत्री शपथ ली थी। इसके बाद हुई कैबिनेट की पहली बैठक में 25 हजार पदों पर भर्ती के ऐलान के अलावा और कई अहम मसलों पर भी चर्चा हुई।

Also Read : Bhagwant Mann Takes Charge As New CM Of Punjab: सीएम बनने के बाद पंजाब सिविल सचिवालय पहुंचे भगवंत मान, कर्मचारियों ने खड़े होकर किया स्वागत

बजट जून में पेश किया जाएगा

जानकारी के अनुसार सरकारी कार्यालयों, बोर्ड व कॉरपोरेशन में खाली पड़े पदों को भरा जाएगा। भगवंत मान कैबिनेट ने तीन महीने का वोट आन अकाउंट लेने का बैठक में निर्णय लिया है। बजट जून में पेश किया जाएगा। बैठक में कैबिनेट ने सप्लीमेंट्री ग्रांट्स को भी अपनी मंजूरी दे दी है। कैबिनेट की पहली बैठक में हरपाल सिंंह चीमा, डॉक्टर विजय सिंगला, डॉक्टर बलजीत कौर, डॉक्टर हरभजन सिंह, गुरमीत सिंह मीत हेयर, लाल जीत सिंह भुल्लर, लालचंद कटारू चक्क, कुलजीत सिंह धालीवाल, ब्रह्मशंकर जिंपा व हरजोत सिंह बैंस शामिल हुए।

Also Read : Bhagwant Mann Oath Ceremony Live Photos बसंती रंग में रंगा पंजाब, यहां देखिए शपथ ग्रहण समारोह की सीधी तस्वीरें

मंत्री पद की शपथ लेने के बाद जानिए क्या बोलीं बलजीत कौर

बलजीत कौर ने मंत्री पद की शपथ लेने के बा द कहा कि वह ‘आप’ की सच्ची सिपाही बनकर हमेशा जनता के हित में काम करेंगी। उन्होंने कहा, पंजाब में जितनी महिला विधायक विधानसभा चुनाव जीतकर आई हैं सभी को मान सम्मान मिलेगा। बलजीत कौर ने कहा, कैबिनेट में महिला को मौका देकर आप के संयोजकर अरविंद केजरीवाल ने अच्छा संकेत दिया है।

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

रातों-रात दिल्ली का शख्स बन गया करोड़पति, जानें कैसे
KKR vs PBKS: पंजाब किंग्स ने कोलकाता के खिलाफ 262 रन चेज करके रचा इतिहास, मुकाबले में टूटे ये बड़े 5 रिकॉर्ड
तमिलनाडु में हीटवेव का भीषण प्रकोप, CM स्टालिन ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश
DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 258 रन का लक्ष्य-Indianews
पूनम महाजन का मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से कटा टिकट, इस वकील को बीजेपी ने बनाया उम्मीदवार
Face Packs: ग्लास स्किन के लिए चावल के आटे से इन तरीको से बनाएं फेस पैक्स, त्वचा को मिलेंगे ये फायदे -Indianews
T20 World Cup 2024: हर्षा भोगले ने टी20 विश्व कप 2024 के लिए चुनी अपनी भारतीय टीम, हार्दीक की जगह CSK के इस खिलाड़ी को दिया जगह
ADVERTISEMENT