इंडिया न्यूज, चंडीगढ़:
Bhagwant Mann Oath Ceremony Live Update पंजाब की पवित्र धरती खटकड़ कला में आज नया इतिहास रचा जा रहा है। प्रदेश के इतिहास में आज पहली बार किसी मुख्यमंत्री की चंडीगढ़ राजभवन से बाहर किसी शहीद के गांव में शपथ ग्रहण होगी। भगवंत मान ने शहीद भगत सिंह के गांव में शपथ ग्रहण करके उनको विनम्र श्रद्धांजलि देंगे। इस इतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए प्रदेश के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों से लोग पहुंचे हैं। दूसरी तरफ लोगों को किसी तरह की परेशानी से बचाने के लिए प्रदेश का पूरा प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद रहा। जहां तक भी नजर जा रही है केसरी रंग ही नजर आया।
Bhagwant Mann Oath Ceremony Live Update
खटकड़ कलां में समारोह के चलते सड़कों पर मान समर्थकों के वाहनों के काफिले होने के चलते ट्रैफिक जाम की स्थिति हो सकती है। समारोह स्थल पर पहुंचने के लिए राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और मुख्यमंत्री भगवंत मान को हेलीकॉप्टर से शपथ ग्रहण स्थल तक पहुंचाया जाएगा। दोनों ने चंडीगढ़ से सीधे खटकड़ कलां के लिए उड़ान भरी।
भगवंत मान ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह को श्रद्धांजलि देने की अपील करते हुए समस्त लोगों से कहा था कि वे बसंती रंग की पगड़ी और दुप्पटा लेकर पहुंचे। मान की अपील के चलते आज खटकड़ कलां में हर तरफ बसंती रंग नजर आया। पुरुष बसंती रंग की पगड़ी और महिलाएं बसंती रंग के दुप्पटे के साथ-साथ बसंती रंग के कपड़े पहनकर खटकड़ कलां पहुंचे।
Also Read : Bhagwant Mann Oath Ceremony Live Update शपथ ग्रहण समारोह में भगवंत मान के बच्चे भी होंगे मौजूद
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube