Delhi Crime News: दिल्ली के भजनपुरा इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक एक्स लिव-इन पार्टनर ने एक युवती के चेहरे पर एसिड फेंक दिया. इस हमले में युवती बुरी तरह से झुलस गई.
दिल्ली में एसिड अटैक का हमला
Delhi Crime News: दिल्ली के भजनपुरा इलाके में मंगलवार सुबह एक युवती पर तेजाब फेंके जाने की घटना से हड़कंप मच गया. 24 वर्षीय युवती रोज की तरह काम पर जाने के लिए घर से निकली थी लेकिन रास्ते में उसके ऊपर हमला हो गया. आरोप है कि पीछे से आए उसके एक्स लिव-इन पार्टनर ने उसके चेहरे पर तेजाब डाल दिया. वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से भाग निकला.
हमले के बाद युवती दर्द से तड़पते हुए मदद के लिए आसपास के लोगों के पास पहुंची. इसी दौरान 80 वर्षीय एक बुजुर्ग भी उसकी सहायता के लिए आगे आए. तेजाब के संपर्क में आने से बुजुर्ग का बायां हाथ भी हल्का झुलस गया. किसी तरह युवती अपने कमरे तक पहुंची. इसके बाद मकान मालिक के बेटे ने पुलिस को घटना की जानकारी दी.
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवती को इलाज के लिए जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले गई. डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, युवती के चेहरे का 30 फीसदी से ज्यादा हिस्सा झुलसा है. इसके अलावा सीने और पैरों पर भी तेजाब का असर हुआ है.
पुलिस के अनुसार, युवती मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली है और पिछले करीब ढाई से तीन साल से दिल्ली में किराए के मकान में रह रही थी. वह गांधीनगर इलाके में नौकरी करती है. उसकी मौसी भी कभी-कभी उससे मिलने आती थीं. मंगलवार सुबह लगभग छह बजे वह काम के लिए निकली थी. घर से कुछ दूरी पर एक चौक के पास आरोपी ने उस पर हमला किया.
जांच में पुलिस को पता चला कि युवती लगभग तीन साल तक एक व्यक्ति के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह चुकी थी. पिछले लगभग ढाई से तीन महीने से दोनों के बीच दूरी थी. युवती ने उससे अलग रहने का फैसला कर लिया था. पुलिस को शुरुआती जांच में शक है कि इसी बात को लेकर आरोपी नाराज था और उसने हमला किया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 41 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
ये भी पढ़ें: Delhi Traffic Alert: आज दिल्ली में लग सकता है महाजाम! इन रास्तों पर जाने से बचें, पार्किंग भी रहेगी बंद
Delhi Garba-Dandiya Night 2026: नवरात्रि 2026 में दिल्ली में गरबा और डांडिया के लिए कई…
Rise And Fall 2 में तेज प्रताप यादव और इरीना रुदकोवा की रोमांटिक केमिस्ट्री चर्चा…
Purvanchal Expressway Accident Today: सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर क्रिकेट खिलाड़ियों की कार ट्रक से…
Bengaluru Spa Extortion: बेंगलुरु के विद्यारण्यपुरा इलाके में चार महिलाएं और दो पुरुष अचानक एक…
CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी शुरू, LOC प्रक्रिया जारी. डेटशीट…
8th Pay Commission: पता करें कि अगर आठवें Pay Commission में फिटमेंट फैक्टर 2.0 से…