Bhartiya Janta Party 113 Rajya Sabha Member: उच्च सदन यानी राज्यसभा में अब भारतीय जनता पार्टी के सांसदों की संख्या 113 हो गई है. राघव चड्ढा, अशोक कुमार मित्तल, हरभजन सिंह, संदीप कुमार पाठक, डॉ. विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल और राजिंदर गुप्ता के भाजपा में शामिल होने बाद राज्यसभा में भाजपा के सांसदों की संख्या बढ़कर 113 हो गई है. राघव चड्ढा समेत कई आम आदमी पार्टी के नेता 24 अप्रैल को बीजेपी में शामिल हुए थे. राज्यसभा के सभापति ने राघव चड्ढा और AAP के दूसरे बागी नेताओं के BJP में विलय को दे मजूंरी दी है.
यहां पर बता दें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली स्थित मुख्यालय में राज्यसभा सांसदों राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल से मुलाक़ात की. इसके बाद अब राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, संदीप पाठक, विक्रमजीत सिंह साहनी, हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल और राजिंदर गुप्ता के AAP छोड़ने और BJP में शामिल होने के कुछ दिनों बाद राज्यसभा में पार्टी के सांसदों की संख्या बढ़कर 113 हो गई है.
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर राज्यसभा के सभापति द्वारा इस विलय को मंज़ूरी दिए जाने की घोषणा की जानकारी दी गई है. वहीं, किरेन रिजिजू ने AAP पर निशाना साधते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण करने वाले NDA में आपका स्वागत है और ‘टुकड़े-टुकड़े’ INDI गठबंधन को अलविदा.
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, अशोक कुमार मित्तल, हरभजन सिंह, संदीप कुमार पाठक, डॉ. विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल और राजिंदर गुप्ता, जो 24 अप्रैल को AAP छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे, अब भाजपा के 113 राज्यसभा सांसदों में शामिल हैं। pic.twitter.com/npbNu2kNZq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 27, 2026
किरेन रिजिजू ने की राघव चड्ढा समेत अन्य सांसदों की तारीफ
इस तरह राघव चड्ढा और AAP छोड़ने वाले छह अन्य नेताओं के नाम अब राज्यसभा में BJP के 113 सांसदों की सूची में शामिल हो गए हैं. किरेन रिजिजू ने BJP में शामिल हुए नए सदस्यों की जमकर तारीफ़ की और कहा कि उन्होंने कभी भी असंसदीय आचरण नहीं किया. राघव चड्ढा ने पिछले दिनों AAP पर हमला किया था. इसके साथ ही एक नया वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने उस पार्टी को छोड़ने की वजहें बताईं थीं.
कीमती 15 साल दिए AAP को
राघव चड्ढा के मुताबिक, उन्होंने इस पार्टी को अपनी जवानी के 15 सबसे अहम साल दिए. किन अब यह पार्टी वैसी नहीं रही. आपको अपना काम करने से संसद में बोलने से रोका जाता है. यह पार्टी अब कुछ भ्रष्ट लोगों के हाथों में फंस गई है जो सिर्फ़ अपने फ़ायदे के लिए काम करते हैं. मुझे लगा कि मैं गलत पार्टी में सही इंसान हूं. यहां पर बता दें कि आम आदमी पार्टी ने इस विलय को कोर्ट में चुनौती दी है.