<
Categories: देश

‘मां से पूछो पिताजी कहां…’, बीजेपी चीफ ने थलपति विजय के परिवार को लेकर ऐसा क्या कहा? तमिलनाडु में मचा बवाल

Thalapathy Vijay Nainar Nagendran Controvercy: टीवीके नेता ने बीजेपी प्रेसिडेंट की आलोचना करते हुए उनकी टिप्पणी को असभ्य और अपमानजनक बताया. राज मोहन ने कहा, "नागेंद्रन का भाषण असभ्य और अपमानजनक था. यह उनके कद के नेता के लिए ठीक नहीं है. हम उनके भाषण की निंदा करते हैं."

Thalapathy Vijay Nainar Nagendran Controvercy: तमिलनाडु में बीजेपी के स्टेट प्रेसिडेंट नयनार नागेंद्रन के एक बयान से विवाद खड़ा हो गया है. बीजेपी के पूर्व नेता के. अन्नामलाई ने भी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सीएम जोसेफ विजय की मां के बारे में नागेंद्रन की टिप्पणी की आलोचना की है. उन्होंने निराशा जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विजय की मां के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करके नागेंद्रन ने राजनीतिक शालीनता की सारी हदें पार कर दी हैं. इससे पहले, तमिलनाडु वेट्टी कझगम (TVK) के नेता राज मोहन ने भी नागेंद्रन की आलोचना की थी.

टीवीके नेता ने बीजेपी प्रेसिडेंट की आलोचना करते हुए उनकी टिप्पणी को असभ्य और अपमानजनक बताया. राज मोहन ने कहा, “नागेंद्रन का भाषण असभ्य और अपमानजनक था. यह उनके कद के नेता के लिए ठीक नहीं है. हम उनके भाषण की निंदा करते हैं.”

नागेंद्रन ने क्या कहा?

तमिलनाडु बीजेपी प्रेसिडेंट नयनार नागेंद्रन ने टीवीके चीफ के असेंबली में बार-बार “पिता कहां हैं? पिता कहां हैं?” के नारे लगाने पर जवाब दिया. नयनार ने कहा, “अगर आप असेंबली में पूछते रहेंगे, ‘मेरे पिता कहाँ हैं? मेरे पिता कहाँ हैं?’, तो हमें कैसे पता चलेगा? आपको घर जाकर अपनी माँ से पूछना चाहिए कि मेरे पिता कहाँ हैं. असेंबली में अपने पिता को ढूंढने का कोई मतलब नहीं है. कौन जानता है?”हालांकि, नागेंद्रन ने अभी तक यह बयान देने के अपने इरादे साफ नहीं किए हैं.

पूर्व BJP नेता अन्नामलाई ने की इस बयान की निंदा

नागेंद्रन के बयान के बाद, पूर्व बीजेपी नेता के. अन्नामलाई ने भी इसकी निंदा की. उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा कि नागेंद्रन ने राजनीतिक मर्यादा की हदें पार कर दी हैं. उन्होंने कहा कि राजनीति में सरकार की आलोचना करना ज़रूरी है, लेकिन किसी के परिवार का अपमान करके ऐसा नहीं किया जा सकता. खासकर किसी की माँ के बारे में ऐसे कमेंट करना निंदनीय है.

क्या है विवाद?

तमिलनाडु असेंबली में यह पूरा विवाद डीएमके और टीवीके के बीच चल रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन इस बार चुनाव हार गए हैं. ऐसे में वह असेंबली नहीं आ सकते. उनकी जगह डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन विपक्ष को लीड कर रहे हैं.

उदयनिधि को असहज करने के लिए टीवीके नेता लगातार “पिता कहां हैं?” जैसे नारे लगाते हैं. उनका निशाना डीएमके पार्टी है. हालांकि, तमिलनाडु में पैर जमाने की कोशिश में बीजेपी लगातार विजया सरकार पर हमला कर रही है. नतीजतन, दोनों पार्टियां लगातार एक-दूसरे के खिलाफ खड़ी हैं.

नागेंद्रन ने दी सफाई

तमिलनाडु बीजेपी प्रेसिडेंट नयनार नागेंद्रन ने विवाद बढ़ने के बाद सफाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया साइट पर एक पोस्ट में लिखा कि एक बुक लॉन्च इवेंट में उनके दिए गए बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है. उन्होंने जोर देकर कहा कि बयान किसी गलत इरादे से नहीं दिया गया था, लेकिन कुछ लोग राजनीतिक फायदे के लिए इसे तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Lal Krishna Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत, जानें- उनका हेल्थ अपडेट

Lal Krishna Advani Health News: लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद…

Last Updated: October 17, 2026 00:52:30 IST

Gujarat Garba: चेहरे पर चमक, शरीर में ऊर्जा… गुजरात में गरबा से पहले आईवी ड्रिप का बढ़ता ट्रेंड

Gujarat Garba: गुजरात में नवरात्र के दौरान गरबा और डांडिया खेलने से पहले IV ड्रिप…

Last Updated: October 16, 2026 23:37:02 IST

Barnala murder case: खेत में चारा काट रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, हत्या के बाद पति ने भी खाया जहर

Barnala murder case: पंजाब के बरनाला में चन्ननवाल गांव के पास खेत में चारा काट…

Last Updated: October 16, 2026 23:06:14 IST

पत्नी की मौत के पीछे छिपा था पारिवारिक विवाद… अदालत में पेश हुए सात गवाह, दोषी पति को उम्रकैद!

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले में पत्नी की हत्या करने वाले पति को…

Last Updated: October 16, 2026 22:37:46 IST

हत्या कर निकाली आंखें, प्राइवेट पार्ट काटा, पाइप में छिपाई लाश; करम सिंह हत्या मामले में दो को उम्रकैद

MP Murder: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में हुई करम सिंह हत्या मामले में कोर्ट…

Last Updated: October 16, 2026 21:53:03 IST