Live TV
Search
Home > देश > BJP New Prabhari List: स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी, 36 राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारी बदले; देखें किस नेता को कहां मिली कमान

BJP New Prabhari List: स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी, 36 राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारी बदले; देखें किस नेता को कहां मिली कमान

BJP State In-Charge List 2026: भाजपा ने आगामी चुनावों को देखते हुए 36 राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नई लिस्ट जारी कर दी है. इस बड़े फेरबदल में राम माधव, स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े जैसे बड़े दिग्गजों को अहम राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है. जानिए किस नेता को किस राज्य की कमान मिली है और इस नए बदलाव के मायने क्या हैं.

Written By:
Edited By: Uttam Ojha
Last Updated: 2026-09-23 18:19:50

Mobile Ads 1x1

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए अपने संगठन में बड़ा बदलाव किया है. पार्टी ने कुल 36 राज्य प्रभारियों और सह-प्रप्रभारियों की नई लिस्ट जारी की है.

प्रमुख नियुक्तियां और मुख्य बातें

उत्तराखंड और तमिलनाडु: पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव को उत्तराखंड का प्रभारी बनाया गया है. उनके साथ अरविंद मेनन और नई दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा, तमिलनाडु के लिए भी राम माधव का नाम ही सामने आया है.

उत्तर प्रदेश: भाजपा सांसद विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है. उनकी मदद के लिए 4 सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं—गुजरात के पूर्व विधायक जगदीश पटेल, महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद मेधा कुलकर्णी, झारखंड से प्रदीप वर्मा और पूर्व विधायक अनंत ओझा.

छत्तीसगढ़ और हरियाणा: पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति इरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा राज्य का प्रभारी नियुक्त किया गया है.

पंजाब: सतीश पूनिया को पंजाब का प्रभारी बनाया गया है. उनके साथ सांसद अलका गुर्जर और दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सह-प्रभारी होंगे.

दिल्ली और अन्य क्षेत्र: पूर्व सांसद विनय सहस्रबुद्धे को दिल्ली का प्रभारी बनाया गया है. वहीं, दिल्ली नगर निगम की राजनीति के अनुभवी नेता और राष्ट्रीय सचिव जय प्रकाश को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का प्रभारी नियुक्त किया गया है.

यहां देख सकते हैं पूरी लिस्ट 

चुनावी राज्यों में संगठन को मजबूत करने और बेहतर तालमेल बनाने के उद्देश्य से पार्टी ने ये बदलाव किए हैं.

MORE NEWS