Live TV
Search
Home > विदेश > बुर्ज खलीफा पर इस बार सिर्फ आतिशबाजी नहीं, 100 कलाकार करेंगे हैरान, न्यू ईयर 2027 का खास प्लान

बुर्ज खलीफा पर इस बार सिर्फ आतिशबाजी नहीं, 100 कलाकार करेंगे हैरान, न्यू ईयर 2027 का खास प्लान

Burj Khalifa New Year Celebration: दुबई में न्यू ईयर 2027 का जश्न इस बार पहले से ज्यादा खास होने वाला है. 31 दिसंबर 2026 को बुर्ज खलीफा के सामने होने वाले एमार के समारोह में पहली बार सर्क डु सोले के करीब 100 कलाकार लाइव प्रस्तुति देंगे. इसके लिए पानी के बीच फ्लोटिंग थिएटर तैयार किया जाएगा. रात 11:25 बजे प्रस्तुति के बाद 11:59 बजे बुर्ज खलीफा पर 60 सेकंड का काउंटडाउन होगा और आधी रात को आतिशबाजी, ड्रोन शो, प्रोजेक्शन और दुबई फाउंटेन का नजारा देखने को मिलेगा.

Written By:
Published: November 24, 2026 19:29:01 IST
Last Updated: November 24, 2026 19:29:01 IST

Mobile Ads 1x1

Burj Khalifa New Year Celebration: दुनियाभर में नए साल के जश्न के लिए मशहूर दुबई का बुर्ज खलीफा इस बार कुछ अलग अंदाज में 2027 का स्वागत करने जा रहा है. हर साल यहां होने वाली शानदार आतिशबाजी तो होगी ही, लेकिन इस बार दर्शकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की लाइव परफॉर्मेंस भी देखने को मिलेगी. रियल एस्टेट कंपनी एमार ने न्यू ईयर 2027 के आयोजन के लिए मशहूर कनाडाई एंटरटेनमेंट कंपनी सर्क डु सोले के साथ खास साझेदारी की है. इसके तहत 31 दिसंबर 2026 की रात डाउनटाउन दुबई में सर्क डु सोले के कलाकार बुर्ज खलीफा के सामने होने वाले काउंटडाउन शो का हिस्सा बनेंगे.

पहली बार न्यू ईयर काउंटडाउन का हिस्सा बनेगा सर्क डु सोले

एमार के मुताबिक, 31 दिसंबर को आयोजित होने वाले Emaar NYE 2027 समारोह में पहली बार सर्क डु सोले के कलाकार काउंटडाउन कार्यक्रम में शामिल होंगे. खास बात यह है कि उनकी प्रस्तुति को आतिशबाजी से अलग कोई कार्यक्रम नहीं रखा गया है, बल्कि इसे पूरे जश्न की कहानी और लाइव प्रोडक्शन का हिस्सा बनाया गया है. सर्क डु सोले कनाडा की मशहूर लाइव एंटरटेनमेंट कंपनी है. इसके शो में पारंपरिक सर्कस से अलग कलाबाजी, हवा में करतब, डांस, संगीत, थिएटर और शानदार कॉस्ट्यूम देखने को मिलते हैं. इस बार बुर्ज खलीफा, दुबई फाउंटेन और डाउनटाउन की स्काईलाइन इस खास प्रस्तुति की पृष्ठभूमि बनेंगे.

100 कलाकार और पानी के बीच बनेगा फ्लोटिंग थिएटर

इस आयोजन की सबसे खास बात इसका मंच होगा. सर्क डु सोले की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, इस विशेष प्रस्तुति में करीब 100 कलाकार हिस्सा लेंगे. इसके लिए पानी के बीच फ्लोटिंग थिएटर तैयार किया जाएगा. यहां कलाकार अपनी कलाबाजी और लाइव परफॉर्मेंस दिखाएंगे, जबकि पीछे बुर्ज खलीफा और दुबई की जगमगाती स्काईलाइन नजर आएगी. इस विशेष शो को Emaar NYE 2027 के लिए तैयार किया जा रहा है. इसमें कलाबाजी, संगीत और बड़े स्तर पर होने वाले प्रोजेक्शन को एक साथ जोड़ा जाएगा.

रात 7 बजे शुरू होगा जश्न, 11:25 बजे होगी खास प्रस्तुति

एमार की आधिकारिक न्यू ईयर वेबसाइट पर जारी कार्यक्रम के मुताबिक, 31 दिसंबर की शाम करीब 7 बजे डाउनटाउन दुबई में मनोरंजन और जश्न की शुरुआत होगी. इसके बाद रात 11 बजकर 25 मिनट पर सर्क डु सोले की विशेष प्रस्तुति होगी. रात 11 बजकर 59 मिनट पर बुर्ज खलीफा की इमारत पर नए साल के स्वागत के लिए 60 सेकंड का काउंटडाउन दिखाया जाएगा. जैसे ही घड़ी में रात के 12 बजेंगे और साल 2027 शुरू होगा, बुर्ज खलीफा पर आतिशबाजी, ड्रोन शो, लाइट प्रोजेक्शन और दुबई फाउंटेन का नजारा एक साथ देखने को मिलेगा.

इस बार आतिशबाजी में भी होगा नया प्रयोग

दुबई के न्यू ईयर सेलिब्रेशन की पहचान बुर्ज खलीफा पर होने वाली आतिशबाजी है. इस बार एमार ने इसमें भी नई तकनीक और डिजाइन इस्तेमाल करने की घोषणा की है. कंपनी का कहना है कि आतिशबाजी को पहले से ज्यादा भव्य और यादगार बनाने की तैयारी है.इस बार पूरे कार्यक्रम को एक बड़े प्रोडक्शन के रूप में तैयार किया जा रहा है, जिसमें लाइव परफॉर्मेंस, संगीत, ड्रोन, प्रोजेक्शन, दुबई फाउंटेन और आतिशबाजी को एक साथ जोड़ा जाएगा. यानी दर्शकों को सिर्फ आधी रात की आतिशबाजी ही नहीं, बल्कि उससे पहले भी मनोरंजन का बड़ा अनुभव मिलेगा.

बुर्ज पार्क में टिकट लेकर देख सकेंगे शो, कई जगह मुफ्त एंट्री

न्यू ईयर का जश्न करीब से देखने के लिए बुर्ज पार्क में विशेष टिकट वाला व्यूइंग अनुभव भी रखा जाएगा. यहां दर्शकों को कार्यक्रम देखने के लिए अलग व्यवस्था मिलेगी. हालांकि, फिलहाल एमार ने टिकटों की कीमत, श्रेणियों और बुकिंग की तारीखों का ऐलान नहीं किया है. कंपनी के मुताबिक, इसकी जानकारी आधिकारिक माध्यमों से जल्द जारी की जाएगी. वहीं, डाउनटाउन दुबई के निर्धारित सार्वजनिक दर्शक क्षेत्रों में लोग बिना टिकट भी जश्न का नजारा देख सकेंगे. इन जगहों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन के जरिए भी कार्यक्रम दिखाया जाएगा. ऐसे में दुबई पहुंचने वाले लोगों के पास नए साल का जश्न देखने के लिए टिकट वाले और सार्वजनिक, दोनों तरह के विकल्प होंगे.

दुनियाभर की नजरें होंगी दुबई के न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर

डाउनटाउन दुबई का न्यू ईयर काउंटडाउन हर साल दुनियाभर में देखा जाता है. इस बार सर्क डु सोले की पहली एंट्री ने आयोजन को और खास बना दिया है. बुर्ज खलीफा की रोशनी, दुबई फाउंटेन, फ्लोटिंग थिएटर, लाइव कलाकारों की प्रस्तुति और आधी रात की आतिशबाजी मिलकर नए साल के स्वागत का एक बड़ा नजारा तैयार करेंगे. 31 दिसंबर 2026 की रात दुबई में होने वाला यह आयोजन सिर्फ आतिशबाजी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि लाइव मनोरंजन और आधुनिक तकनीक का एक साथ अनुभव देने की तैयारी है.

MORE NEWS