BJP President Nitin Nabin: लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी 240 सीटों पर सिमटी तो विपक्ष को लगा कि अब देश में मोदी लहर खत्म हो गई है. लेकिन फिर 8 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में से 5 राज्यों में बीजेपी ने जीत हासिल कर विपक्ष को गलत साबित कर दिया.
लोकसभा चुनाव 2024 में 240 सीट मिलने के बाद बीजेपी ने 2024 में 8 में से 5 राज्यों में जीत हासिल कर विपक्ष को चौंका दिया.
West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव को लेकर तारीखों का एलान कर दिया गया है. 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी की संख्या घटकर 240 रह गई. जिसके बाद ऐसा लगने लगा कि अब देश में बीजेपी की लहर खत्म हो रही है. लेकिन लोकसभा चुनाव के बाद अलग-अलग राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अप्रत्याशित प्रदर्शन कर सबको चौंका दिया. लोकसभा चुनाव के बाद 2024 में 8 राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए, जिनमें से 5 राज्यों में बीजेपी को जीत मिली.
बीजेपी ने ओडिशा, हरियाणा, महाराष्ट्र और अरुणाचल प्रदेश में जीत हासिल की और बीजेपी की सहयोगी पार्टी टीडीपी ने आंध्र प्रदेश में जीत दर्ज की.
विपक्षी पार्टियों की बात करे तों 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 240 सीटों पर रोकने के बाद विपक्ष को लगता था कि अब देश में बीजेपी की लहर कम हो गई है, लेकिन लोकसभा चुनाव के बाद 8 में से 5 राज्यों में जीत हासिल कर बीजेपी ने विपक्ष को हैरान कर दिया. विपक्ष को झारखंड, जम्मू-कश्मीर और सिक्किम में जीत मिली. झारखंड में जहां झामुमो और कांग्रेस के गठबंधन को जीत मिली तो जम्मू कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन को जीत मिली. सिक्किम में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने जीत हासिल की.
नितिन नवीन के बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार किसी राज्य में चुनाव हो रहा है. ऐसे में इन 5 राज्यों के नतीजों से बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का लिटमस टेस्ट होगा. हालांकि, हमेशा की तरह इस बार भी चुनाव प्रचार की कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में होगी. बीजेपी को केरल, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में काफी चुनौती मिलने वाली है. कुल मिलाकर इन राज्यों में चुनाव जीतना बीजेपी के लिए आसान नहीं होगा. असम में लगातार 2 बार से सत्ता पर काबिज रही बीजेपी तीसरी बार चुनाव जीतकर सत्ता हासिल करना चाहेगी.
Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…
Mercury Mars Kendra Drishti Yoga: 2 अक्टूबर 2026 को बुध और मंगल के बीच 90…
CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…
Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…
Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…
UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…