<
Categories: देश

लाठियों से पीट-पीटकर BJP वर्कर की कर डाली हत्या, TMC या कोई और; कौन है असली गुनाहगार?

BJP Worker Murder: नादिया जिले के नवद्वीप में भाजपा कार्यकर्ता संजय भौमिक की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी जाती है, जिसके बाद बीजेपी ने तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया।

BJP Worker Death: पश्चिम बंगाल से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आ रही है. दरअसल, पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में बीजेपी के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई. जिसे लेकर तीखी राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है. हत्या के बाद बीजेपी में गम का माहौल है. वहीं इस हत्या से आक्रोशित भाजपा ने आरोप लगाया है कि इस हत्या के पीछे सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस से जुड़े हमलावरों का हाथ है लेकिन दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस ने इस आरोप को सिरे से ख़ारिज कर दिया और इसे “त्रासदी को लेकर निराधार राजनीति” बताया है. नवद्वीप में संजय भौमिक जिसकी उम्र 39 है. उनको बुधवार देर रात उनके आवास पर कुछ लोगों ने लाठी और लोहे की छड़ों से  बेरहमी से मारा जिससे शख्स की हत्या हो गई.

किसने की बेरहमी से हत्या?

इस वारदात से बीजेपी वर्कर के घरवाले गम में डूबे हुए हैं. वहीं इस घटना को लेकर परिवार वालों ने बताया कि हमलावरों में से एक स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता का पूर्व ड्राइवर था, जबकि एक अन्य संदिग्ध एक तस्वीर में सत्तारूढ़ पार्टी के एक विधायक के साथ दिख रहा है. इसके अलावा संजय की माँ ने कहा कि वो मेरे बेटे पर पहले भी हमला कर चुके हैं. तृणमूल के सदस्य पास के एक क्लब रूम में रुककर शराब पीते थे और उत्पात मचाते थे. इस बार वो रात में आए, उसे घसीटकर बाहर निकाला और बुरी तरह पीटा.

परिवार वालों का आरोप

सिर्फ यही नहीं इस दौरान उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उनके साथ भी मारपीट की गई. परिवार की शिकायत के मुताबिक, आरोपी रात भर घर के बाहर निगरानी करते रहे और उन्हें भौमिक को अस्पताल ले जाने से रोकते रहे. वहीं गुरुवार सुबह भौमिक को नवद्वीप अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद उन्हें यहां मृत घोषित कर दिया गया. 

Heena Khan

Recent Posts

Jio IPO का इंतजार खत्म होने के करीब, अक्टूबर में लिस्टिंग की चर्चा, जानें पूरा प्लान

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर अक्टूबर में बड़ा अपडेट सामने आ सकता…

Last Updated: October 4, 2026 16:38:09 IST

बेटे के इलाज के लिए लाखों का कर्जा, फिर तलाक और एलिमनी… नोएडा के Supernova से संभव जैन ने क्यों लगाई छलांग?

Noida News: हाल ही में नोएडा की ऊंची इमारज सुपरनोवा से कूदकर एक व्यक्ति ने…

Last Updated: October 4, 2026 16:36:08 IST

Gurugram News: ‘मेरे पैसे दो’, रैपिडो ड्राइवर मांगता रहा पैसे; महिला ने किराया देने से किया इनकार, Video Viral

गुरुग्राम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक महिला रैपिडो…

Last Updated: October 4, 2026 16:27:55 IST

Rajya Sabha Election: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन पर बंगाल में BJP ने लगाया दांव? उत्तराखंड से दिनेश आर्य को दिया मौका

पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड की राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी के नए उम्मीदवारों के ऐलान…

Last Updated: October 4, 2026 16:32:37 IST

Jaipur Coaching Viral Video: टीचर ने क्लास में सबके सामने छात्र को लगाए कई थप्पड़, छात्रों में आक्रोश, सोशल मीडिया पर भी भड़के लोग

जयपुर के एक कोचिंग सेंटर में एक शिक्षक ने अपने सहपाठियों के सामने एक छात्र…

Last Updated: October 4, 2026 16:08:26 IST

UP News: दर्द के बाद अस्पताल पहुंची गर्भवती महिला, सरकारी अस्पताल में मांगे गए 10000, नहीं दिए तो… गेट के बाहर हुई डिलीवरी

UP News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: October 4, 2026 16:00:22 IST