<
Categories: देश

Railway Budget 2026 LIVE: बजट में रेलवे को बड़ी सौगात, 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने का ऐलान

Railway Budget 2026 Live Updates: आज इस बजट में आम रेलवे यात्रियों के लिए क्या बदलेगा. कुछ ही देर में Railway Budget 2026 से जुड़े सभी बड़े ऐलान यहां पढ़ें.

LIVE Budget 2026: आज हमारे देश की अर्थव्यवस्था तय करने वाला आम बजट पेश किया जाएगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे से संसद में बजट भाषण के जरिए सरकार की प्राथमिकताओं, टैक्स नीति, महंगाई से राहत, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रोडमैप पेश करेंगी.
इस बजट का प्रभाव आम आदमी से लेकर व्यापारियों तक सभी पर पड़ता है. इसलिए सबकी नजरें आज के इस आम बजट ऐलान पर टिकी हुई हैं.

LIVE Budget 2026 – रेलवे पर होगा सरकार का फोकस

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण में रेलवे को लेकर बड़े ऐलान कि उम्मीद जताई जा रही है. सरकार का ध्यान यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर बताया गया है. आने वाले इस आम बजट में वंदे भारत ट्रेन से लेकर नमो भारत तक ट्रेनों के विस्तार पर जोर दिया जा सकता है.

आम बजट से रेलवे बजट पहली बार कब अलग हुआ था?

कई दशकों तक इंडियन रेलवे ने अपना बजट भारत के आम बजट से अलग पेश किया. बहुत कम लोग इस बात जानते होंगे कि आम बजट से रेल बजट पहली बार कब अलग पेश किया गया था. यदि हम भारतीय रेलवे के इतिहास की बात करें तो इसका इतिहास 160 साल से भी ज्यादा का है.

रेलवे बजट को आम बजट से 1924 में पहली बार अलग किया गया था. हालांकि, 2017 के बाद से केंद्र सरकार ने इस दशकों पुराने परंपरा को खत्म कर दिया और उस समय के तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 2017 में पहली बार संयुक्त बजट पेश किया था.

Railway Budget 2026: जनरल और स्लीपर कोच बढ़ाये जा सकते हैं

हाई स्पीड ट्रेनों जैसे वंदे भारत ट्रेनों में आम पैसेंजरों को देखते हुए. स्लीपर कोच और जनरल कोच की संख्य को बढ़ाने पर फोकस किया जा सकता है. इससे पहले भारतीय रेलवे ने पहले ही ऐलान कर दिया है की आने वाले दो सालों के भीतर वह 10.000 से ज्यादा अतिरिक्त नॉन-एसी कोच जोड़ेगा. आने वाले इस बजट में अमृत भारत जैसे ट्रेनों को बढ़ाने के लिए बड़ी डील का ऐलान हो सकता है. जिससे की आम जनता आसानी से यात्रा कर सके.

भारत में बनेंगे 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान

Railway Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज आम बजट में घोषणा की हैं कि भारत मुख्य शहरों के बीचों-बीच सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाएगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज आम बजट में घोषणा की हैं कि भारत मुख्य शहरों के बीचों-बीच सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाएगा.

यूनियन बजट 2026-27 के मुख्य घोषणाएं हो रही है. पेश करते हुए सीतारमण ने कहा कि ये हाई-स्पीड कॉरिडोर मुंबई को पुणे, फिर हैदराबाद को पुणे, उसके बाद  हैदराबाद को बेंगलुरु, चेन्नई को बेंगलुरु, दिल्ली को वाराणसी और वाराणसी को सिलीगुड़ी से जोड़ेगा.

Vipul Tiwary

डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए, विपुल लेटेस्ट ट्रेंड्स, एक्सपर्ट ओपिनियन और फैक्ट-आधारित कंटेंट के जरिए पाठकों को अपडेट रखते हैं. ये लाइफस्टाइल, हेल्थ, फाइनेंशियल अवेयरनेस और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े विषयों पर गहरी समझ और रिसर्च आधारित लेखन के लिए जाने जाते हैं.

Recent Posts

CM Sampurnanand: UP का वो मुख्यमंत्री, जिनकी गरीबी देख राजस्थान के CM को हर महीने भेजना पड़ता था खर्चा!

UP के पूर्व CM संपूर्णानंद की प्रेरक कहानी, जो ऊंचे पदों पर रहने के बाद…

Last Updated: April 3, 2026 20:10:04 IST

फैट कटर है यह स्मूदी! अगर बढ़ते वजन को लेकर हैं परेशान, मात्र 30 दिन सेवन करके देखिए, रिजल्ट देख…

Moringa For Weight loss: शरीर का बढ़ता वजन आज सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुका है.…

Last Updated: April 3, 2026 20:07:39 IST

चंबा राजमा रेसिपी: एक्ट्रेस यामी गौतम भी हैं इस डिश की दीवानी, खुशबू से ही मुंह में आने लगेगा पानी

Chamba Rajma Recipe: चंबा राजमा हिमाचल प्रदेश के चंबा क्षेत्र का प्रसिद्ध पारंपरिक व्यंजन है.…

Last Updated: April 3, 2026 19:40:23 IST

‘बिल्कुल उनके जैसे…’, धुरंधर में संजय दत्त के दमदार किरदार ने जीता दिल; चौधरी असलम की पत्नी ने जमकर की तारीफ

Chaudhry Aslam Wife Reaction: धुरंधर में पाकिस्तानी पुलिस अफ़सर चौधरी असलम के तौर पर संजय…

Last Updated: April 3, 2026 19:42:50 IST

चंबा राजमा रेसिपी: एक्ट्रेस यामी गौतम भी हैं इस डिश की दीवानी, खुशबू से ही मुंह में आने लगेगा पानी

Chamba Rajma Recipe: चंबा राजमा हिमाचल प्रदेश के चंबा क्षेत्र का प्रसिद्ध पारंपरिक व्यंजन है.…

Last Updated: April 3, 2026 19:39:17 IST

Ajay Sharma Birthday: औसत में ब्रैडमैन को टक्कर, रणजी में रनों का अंबार; फिर एक दाग ने लगा दिया करियर पर ब्रेक!

Ajay Sharma Birthday: घरेलू क्रिकेट में डॉन ब्रैडमैन जैसा औसत, 31 शतक और 10,000 रन;…

Last Updated: April 3, 2026 19:33:23 IST