Budget News 2026: आज रविवार को यूनियन बजट 2026 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने, विकास को बनाए रखने और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए तीन मुख्य 'कर्तव्यों' या जिम्मेदारियों की रूपरेखा बताई.
बजट न्यूज 2026
Budget News 2026: आज रविवार को यूनियन बजट 2026 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारत की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने, विकास को बनाए रखने और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए तीन मुख्य ‘कर्तव्यों’ या जिम्मेदारियों की रूपरेखा बताई. अपना रिकॉर्ड नौवां बजट और नए उद्घाटन किए गए कर्तव्य भवन से पहला बजट पेश करते हुए सीतारमण ने कहा कि सरकार का आर्थिक रोडमैप विकास में तेजी लाने, समावेशी विकास सुनिश्चित करने और संरचनात्मक सुधारों की गति बनाए रखने पर आधारित होगा.
सीतारमण ने आगे कहा कि सुधार एक्सप्रेस अपने रास्ते पर चल रही है और हमारे कर्तव्य को पूरा करने में हमारी मदद करने के लिए अपनी गति बनाए रखेगी. उन्होंने कॉम्प्टिशन बढ़ाकर और डामलडोल वैश्विक गतिशीलता के प्रति लचीलापन बनाकर आर्थिक विकास को तेज करना और बनाए रखने पर जोर दिया. वित्त मंत्री के अनुसार,लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना सरकार का काम है. उनकी क्षमता का निर्माण करना और उन्हें भारत की समृद्धि के मार्ग में मजबूत भागीदार बनाने को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं. साथ ही तीसरा बात वित्त मंत्री ने कही कि उनका कर्तव्य ‘सबका साथ, सबका विकास’ के साथ देश को आगे बढ़ाना है.
साथ ही यह भी पक्का हो कि हर परिवार, समुदाय, क्षेत्र को सार्थक भागीदारी के लिए संसाधनों, सुविधाओं, अवसरों तक पहुंच मिले. उन्होंने तीन ‘कर्तव्यों’ को प्राप्त करने के लिए तीन-तरफ़ा दृष्टिकोण को जरूरी बताया. साथ ही एक सहायक इकोसिस्टम भी इसके लिए जरुरी है. मंत्री के अनुसार, संरचनात्मक सुधारों की गति को बनाए रखना अहम है. मजबूत और लचीला वित्तीय क्षेत्र को इसमें शामिल किया जाना चाहिए. साथ ही अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी को भी साथ में लेकर चलना होगा, जिसमें AI भी शामिल है.
पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…
India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…
Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…
Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…
CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…