होम / Budget Session 2022 बजट से पहले संसद में बोले राष्ट्रपति, आत्मनिर्भर भारत में अपार युवाओं के लिए अपार संभावनाएं

Budget Session 2022 बजट से पहले संसद में बोले राष्ट्रपति, आत्मनिर्भर भारत में अपार युवाओं के लिए अपार संभावनाएं

Rakesh Banwal • LAST UPDATED : January 31, 2022, 1:46 pm IST

 Budget Session 2022

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली:

 Budget Session 2022 बजट से एक दिन पहले देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संसद को संबोधन युवाओं और डिजिटल इंडिया पर केंद्रित रहा। उन्होंने ने कहा कि साल 2047 में भारत अपनी आजादी की शताब्दी पूरी करेगा। ऐसे समय में हमें इन 25 सालों में कड़ी मेहनत करते हुए हमें अपने विकसित हो रहे देश को भव्य, आधुनिक भारत की और लेकर जाना है। इसके लिए हम सब को इतनी मेहनत करनी होगी कि हम अपने सपने को साकार कर सकें और इसके परिणाम भी लाभकारी हों।  उन्होंने यह भी कहा कि आज हम जहां पर हैं यहां तक पहुंचने के लिए भी देशवासियों की मेहनत और पसीना लगा है। अब हमें भारत को इससे भी आगे लेकर जाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

मोबाइल निर्माण में भारत का दूसरा स्थान Budget Session 2022

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि आज भारत अपने दम पर दूनिया का सबसे बढ़ा मोबाइल फोन निर्माता बन गया है। पहले हमें इसके लिए भी दूसरे देशों पर निर्भर रहना पड़ता था। लेकिन अब देश के युवा इसमें अपना कौशल दिखा रहे हैं और देश में बने मोबाइल अब दूसरे देशों में भेजे जा रहे हैं।  उन्होंने कहा कि देश आज सबसे तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्था बन चुका है। । राष्ट्रपति ने कहा कि आज हमारा स्टार्ट-अप ईको-सिस्टम देश के युवाओं के नेतृत्व में नई ऊंचाइयों को छू रहा है जो अनंत नई संभावनाओं का उदाहरण है।

मोबाइल निर्माण में भारत का दूसरा स्थान
मोबाइल निर्माण में भारत का दूसरा स्थान

भारत विश्व की सर्वाधिक तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्थाओं में शामिल Budget Session 2022

राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार के निरंतर प्रयासों से आज देश विश्व में सबसे तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गया है। सरकार की नीतियों के कारण ही आज भारत में इंटरनेट की कीमत सबसे कम है, दुनिया भर में स्मार्ट फोन की कीमतों की बजाए भारत में कम दाम पर देशवासियों को मिल रहा है। इसका बहुत बड़ा लाभ भारत की नौजवान पीढ़ी को मिल रहा है।

कोरोना के खिलाफ भारत की लड़ाई भी देख रहा विश्व Budget Session 2022

राष्ट्रपति ने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत ने विजय हासिल की है। भारत में बनी जीवन रक्षक दवाएं दुनियाभर में वितरित की जा रही हैं। वहीं देश में कोरोना को मात देने के लिए कोविड वैक्सीनेशन प्रोग्राम जिस तरीके से देश में चलाया जा रहा है। इसके लिए केंद्र सरकार की दूरदर्शी सोच का प्रमाण देखने को मिल रहा है। आज देश में हमने एक साल से भी कम समय में 150 करोड़ नागरिकों को वैक्सीन की डोज लगा दी है। वहीं 70 प्रतिशत लोगों को दोनों डोज लगाना भी एक सराहनीय कदम है। इसके  साथ ही किशोरों को 90 फीसदी टीकाकरण कर दिया गया है। यह भी अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

कोरोना के खिलाफ भारत की लड़ाई
कोरोना के खिलाफ भारत की लड़ाई

महिला सशक्तीकरण पर सराकर ने किया काम Budget Session 2022

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार ने तीन तलाक को कानूनन अपराध घोषित कर मुस्लिम समाज की महिलाओं को इस कुप्रथा से आजादी दिलवाई है। वहीं महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने बेटियों की शादी की आयु 18 से बढ़ाकर 21 साल कर दिया है। सरकार के इस कदम से महिलाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

महिला सशक्तीकरण
महिला सशक्तीकरण

रक्षा क्षेत्र में भारत बन रहा आत्मनिर्भर Budget Session 2022

राष्ट्रपति ने संसद में कहा कि सरकार देश की सुरक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित होकर काम करने में जुटी हुई है। आज हम अपनी रक्षा के लिए देश में ही जरूरी सामान बना रहे हैं। इसके लिए सरकार ने ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों को सात डिफेंस पीसीयूएस का रूप देने के लिए जरुरी कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पहले हम विदेशों से देश की रक्षा के लिए हथियार और अन्य उपकरण खरीदते थे लेकिन अब देश रक्षा उत्पादन में भी आत्म-निर्भर बनने की राह पर चल पड़ा है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ 83 एलसीए तेजस फाइटर एयरक्राफ्ट के निर्माण हेतु समझौता किया है।

रक्षा क्षेत्र में भारत बन रहा आत्मनिर्भर
रक्षा क्षेत्र में भारत बन रहा आत्मनिर्भर

देश के इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में सरकार ने किया अभूतपूर्व कार्य Budget Session 2022

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि प्रधानमंत्री गतिशक्ति नेशनल मास्टर प्लान को अमली जामा पहनाने के लिए काम किया गया है। ग्रामीण अंचल से लेकर बड़े शहरों में सड़कों का नया जाल बिछाया जा रहा है। कई सालों से प्रगति की राह देख रहे संभावनाओं को अब उड़ाना भी मिलने लगी है। राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि देश में मार्च 2014 से पहले राष्ट्रीय राजमार्गों की कुल लंबाई 90 हजार किमी थी, और आज इस दिशा में काम करते हुए सरकार ने इसे 1 लाख 40 हजार किलोमीटर कर दिया है।

 Budget Session 2022
Budget Session 2022

Read More: Parliament Budget Session 2022 आज से शुरू हो रहा बजट सत्र, वित्त मंत्री पेश करेंगी आर्थिक सर्वे

Connect With Us : Twitter Facebook

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT