CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी शुरू, LOC प्रक्रिया जारी. डेटशीट और एडमिट कार्ड अभी जारी नहीं हुए, छात्र cbse.gov.in पर ही ऑफिशियल अपडेट चेक करें, फर्जी खबरों से बचें.
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027
CBSE Board Exam 2027: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 को लेकर हलचल तेज हो गई है. लाखों छात्र बेसब्री से डेटशीट का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बोर्ड ने अभी तक फाइनल डेटशीट जारी नहीं की है. ऐसे में फर्जी खबरों से सावधान रहना बेहद जरूरी है. CBSE ने अभी तक 2027 की डेटशीट जारी करने की कोई ऑफिशियल तारीख नहीं बताई है. पिछले साल की तरह इस बार भी पहले Tentative और फिर Final डेटशीट आने की उम्मीद है. डेटशीट में विषय, तारीख, दिन और टाइमिंग की पूरी जानकारी होगी. छात्रों को सलाह है कि व्हाट्सएप और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फेक डेटशीट पर बिल्कुल भी भरोसा न करें.
बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए List of Candidates (LOC) की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. CBSE ने 21 सितंबर 2026 को Class 10 और 12 के लिए LOC जमा करने का नोटिस जारी किया था. इसमें छात्रों का नाम, विषय और जरूरी डिटेल्स होती हैं. छात्रों को अपने स्कूल में जाकर अपना नाम और सब्जेक्ट लिस्ट जरूर चेक कर लेना चाहिए, ताकि बाद में कोई गड़बड़ी न हो.
डेटशीट के साथ-साथ एडमिट कार्ड का भी इंतजार है. CBSE ने अभी एडमिट कार्ड की तारीख भी जारी नहीं की है. रेगुलर छात्रों को एडमिट कार्ड स्कूल से मिलेगा, जबकि प्राइवेट छात्रों को वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा. ऑफिशियल नोटिस आने के बाद ही कन्फर्म डेट पता चलेगी.
डेटशीट आते ही सभी विषयों की तारीख और समय ध्यान से नोट कर लें. एडमिट कार्ड पर नाम, फोटो, सेंटर और विषय की जानकारी अच्छे से चेक करें. परीक्षा हॉल में CBSE के नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा.
सीधे cbse.gov.in पर जाएं और Examination Circulars सेक्शन चेक करें. डेटशीट की PDF वहीं अपलोड होगी. फर्जी खबरों से बचें और सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट पर ही भरोसा करें.
Uproar in Almora Collectorate: उत्तराखंड के अल्मोड़ा में गुरुग्राम में रहने वाली एक महिला अपने…
Caught on Camera: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है. इसमें…
Karwa Chauth 2026: 29 अक्टूबर को करवा चौथ पर जानें भद्रा काल, सरगी का समय,…
Virender Sehwag viral video: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में कंटेस्टेंट्स के लड़ाई-झगड़े से नाराज…
Prasidh Krishna Injury Update: हैमस्ट्रिंग चोट के कारण प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों…
Diwali 2026 House Cleaning Tips: दिवाली से पहले घर की सफाई कम समय में कैसे…