Bengaluru Spa Extortion: बेंगलुरु के विद्यारण्यपुरा इलाके में चार महिलाएं और दो पुरुष अचानक एक स्पा सेंटर में घुस गए. इसके बाद उन्होंने वहां से लाखों की रकम वसूली. आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
बेंगलुरु स्पा एक्सटॉर्शन
Bengaluru Spa Extortion: बेंगलुरु के विद्यारण्यपुरा इलाके में 3 अक्टूबर की रात चार महिलाएं और दो पुरुष एक स्पा सेंटर पहुंच गए, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई. आरोप है कि उन लोगों ने स्पा कर्मचारियों के साथ बहस और मारपीट की. इसके बाद वहां कथित तौर पर गैरकानूनी गतिविधियां चलने का आरोप लगाते हुए प्रबंधन से मोटी रकम की मांग कर दी. इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
घटना विद्यारण्यपुरा मेन रोड स्थित ‘माई सैलून एंड स्पा’ की है. शिकायत के मुताबिक, छह लोगों के अंदर पहुंचने के बाद वहां माहौल बिगड़ गया. आरोप है कि उन्होंने कर्मचारियों के साथ हाथापाई की. इस दौरान हुई पूरी घटना CCTV कैमरों में रिकॉर्ड होने की बात सामने आई है. स्पा प्रबंधन की शिकायत के अनुसार, समूह ने आरोप लगाया कि परिसर में अवैध गतिविधियां चल रही हैं. इसके बाद उन्होंने कथित तौर पर प्रबंधन के सामने 5 लाख रुपये देने की मांग रखी.
An FIR has been registered against a group of women and two men for allegedly barging into a spa in Vidyaranyapura, assaulting staff and demanding money while accusing the establishment of being involved in illegal activities. According to the complaint, four women and two men entered My Salon and Spa on Vidyaranyapura Main Road on the night of October 3. CCTV footage reportedly captured the group creating a disturbance and allegedly assaulting the staff. The group allegedly claimed that illegal activities were being carried out at the spa and demanded ₹5 lakh from the management. According to the complaint filed by spa owner Nayana, the accused also threatened to post videos defaming the establishment on social media if the money was not paid. The complainant alleged that the group later reduced the demand to ₹1.5 lakh. Fearing further threats, the management allegedly paid ₹1 lakh. The group reportedly left the premises after allegedly demanding an additional ₹50,000. The Vidyaranyapura police have registered an FIR in connection with the incident and are attempting to trace the accused. Further investigation is underway.
— Hate Detector 🔍 (@HateDetectors) October 7, 2026
स्पा की मालकिन नयना ने पुलिस को दी शिकायत में दावा किया है कि आरोपियों ने पैसे नहीं देने पर स्पा के खिलाफ वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी. कथित तौर पर कहा गया कि ऐसा करने पर स्पा की छवि खराब हो सकती है. इसके बाद रकम को लेकर बातचीत हुई और शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने अपनी मांग घटाकर 1.5 लाख रुपये कर दी.
शिकायत में दावा किया गया है कि कथित धमकियों के दबाव में स्पा प्रबंधन ने समूह को एक लाख रुपये दे दिए. उम्मीद थी कि इसके बाद मामला खत्म हो जाएगा लेकिन आरोप है कि ग्रुप ने जाते-जाते एक और मांग रख दी. आरोपियों ने कथित तौर पर बाकी 50 हजार रुपये देने को कहा और इसके बाद वहां से चले गए. घटना के बाद स्पा प्रबंधन ने विद्यारण्यपुरा पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने चार महिलाओं और दो पुरुषों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है. अब CCTV फुटेज, शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें: Delhi Crime News: तीन महीने पहले हुआ ब्रेकअप, नाराज एक्स लिव-इन पार्टनर ने किया कांड; तेजाब डालकर…
Delhi Building Collapse: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बिल्डिंग गिरने से हंगामा मच गया. मौके…
प्रयागराज में 17 वर्षीय शांतनु दुबे की कथित तौर पर हत्या कर दी गई. उसे…
Meerut Murder Case: मेरठ में राजमिस्त्री तालिब की मौत हत्या में बदली. शव की तस्वीरों…
Amazon Office Transformer Blast: बेंगलुरु में अमेजन ऑफिस के बाहर एएक ट्रांसफार्मर फट गया, जो…
Delhi Garba-Dandiya Night 2026: नवरात्रि 2026 में दिल्ली में गरबा और डांडिया के लिए कई…
Rise And Fall 2 में तेज प्रताप यादव और इरीना रुदकोवा की रोमांटिक केमिस्ट्री चर्चा…