<
Categories: देश

CBSE बोर्ड परीक्षा 2026: डेटशीट में बदलाव, 3 मार्च की परीक्षाएं स्थगित

हाल ही में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट में संशोधन किया है. प्रशासनिक कारणों से 3 मार्च 2026…

हाल ही में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट में संशोधन किया है. प्रशासनिक कारणों से 3 मार्च 2026 को निर्धारित परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है, जबकि बाकी सभी परीक्षाओं की तारीखें अपरिवर्तित रहेंगी. 
इस बदलाव से अब 3 तारीख को होने वाली परीक्षा को रीशेड्यूल किया जायेगा. यह बदलाव छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है, ताकि वे इस परिवर्तन के अनुसार अनुसार अपनी तैयारी की योजना बना सकें.

डेटशीट में बदलाव, क्या है नई तिथि

सीबीएसई की आधिकारिक सूचना के अनुसार, कक्षा 10वीं की 3 मार्च 2026 को होने वाली परीक्षाएं अब 11 मार्च 2026 को आयोजित होंगी. वहीं, कक्षा 12वीं की 3 मार्च वाली परीक्षा को एक महीने से अधिक आगे बढ़ाकर 10 अप्रैल 2026 कर दिया गया है. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि किसी अन्य विषय की परीक्षा प्रभावित नहीं हुई है. यह संशोधन केवल विशिष्ट भाषा और वैकल्पिक विषयों तक ही सीमित है.

किन परीक्षाओं का शेड्यूल में हुआ परिवर्तन

कक्षा 12वीं के लिए लीगल स्टडीज (Legal Studies) की परीक्षा, जो 3 मार्च को होनी थी, अब 10 अप्रैल 2026 को होगी. जबकि कक्षा 10वीं में कई भाषा और वैकल्पिक पेपर प्रभावित हुए हैं, जिनमें ये विषय और भाषाएं शामिल हैं:

  • तिब्बती (Tibetan)
  • जर्मन (German)
  • एनसीसी (NCC)
  • भोटी (Bhoti)
  • बोडो (Bodo)
  • तांगखुल (Tangkhul)
  • जापानी (Japanese)
  • भूटिया (Bhutia)
  • स्पेनिश (Spanish)
  • कश्मीरी (Kashmiri)
  • मिजो (Mizo)
  • बहासा मलयू (Bahasa Melayu)
  • एलिमेंट्स ऑफ बुक कीपिंग एंड अकाउंटेंसी (Elements of Book Keeping and Accountancy)

इन सभी विषयों की परीक्षा अब 11 मार्च को होंगी. बाकी सभी विषयों की मूल डेटशीट वैसी ही लागू रहेगी. 

एडमिट कार्ड और स्कूलों की जिम्मेदारी

संशोधित तारीखें एडमिट कार्ड में भी प्रतिबिंबित होंगी, जो जल्द जारी किए जाएंगे. बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे छात्रों और अभिभावकों को तुरंत इसकी जानकारी दें जिससे तैयारी में कोई भ्रम न हो. साथ ही स्कूलों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट्स नियमित जांचने को कहा गया है.

छात्र क्या करें?

छात्रों को निम्नलिखित कदम उठाने चाहिए:

  • संशोधित तारीखों को नोट करें और कैलेंडर में अपडेट करें.
  • अन्य सभी विषयों की मूल डेटशीट के अनुसार पढ़ाई जारी रखें
  • स्कूल के माध्यम से सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर नियमित अपडेट चेक करते रहें
Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Gurugram News: ‘मेरे पैसे दो’, रैपिडो ड्राइवर मांगता रहा पैसे; महिला ने किराया देने से किया इनकार, Video Viral

गुरुग्राम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक महिला रैपिडो…

Last Updated: October 4, 2026 16:27:55 IST

Rajya Sabha Election: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन पर बंगाल में BJP ने लगाया दांव? उत्तराखंड से दिनेश आर्य को दिया मौका

पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड की राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी के नए उम्मीदवारों के ऐलान…

Last Updated: October 4, 2026 16:32:37 IST

Jaipur Coaching Viral Video: टीचर ने क्लास में सबके सामने छात्र को लगाए कई थप्पड़, छात्रों में आक्रोश, सोशल मीडिया पर भी भड़के लोग

जयपुर के एक कोचिंग सेंटर में एक शिक्षक ने अपने सहपाठियों के सामने एक छात्र…

Last Updated: October 4, 2026 16:08:26 IST

UP News: दर्द के बाद अस्पताल पहुंची गर्भवती महिला, सरकारी अस्पताल में मांगे गए 10000, नहीं दिए तो… गेट के बाहर हुई डिलीवरी

UP News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: October 4, 2026 16:00:22 IST

Snake On A Train: AC बोगी में अचानक दिखा सांप, यात्रियों में मचा हड़कंप; रातभर नींद कैसे आए?

Swatantrata Senani Express Train Snake Video: स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी कोच में ऊपरी बर्थ…

Last Updated: October 4, 2026 15:59:58 IST